herzindagi
how to make curly hairs strong shiny

कर्ली बालों को स्ट्रांग और चमकदार बनाने के लिए ट्राई करें ये नुस्खे

कर्ली बालों को स्ट्रांग और चमकदार बनाने के लिए आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गयी इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस आर्टिकल में एक्सपर्ट में कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से कर्ली बालों की केयर की जा सकती है।      
Editorial
Updated:- 2024-06-24, 17:10 IST

कर्ली हेयर देखने में काफी खूबसूरत नजर आते हैं लेकिन इस बालों की केयर करना काफी मुश्किल होता हैं। कर्ली हेयर सबसे ज्यादा उलझते और ऐसा तब होता हैं जब इनकी सही तरीके से केयर न की जाए। इनकी ठीक तरह के केयर नहीं करने पर ये उलझ जाते हैं तो  वहीं इनके टूटने की समस्या पैदा हो जाती हैं तो साथ ही इन बालों की चमक भी खो जाती हैं। वहीं इन  कर्ली बालों की किस तरह से केयर करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से कर्ली बालों को स्ट्रांग और चमकदार बनाया जा सकता है।

शहद की मदद से करें बालों की केयर  

honey for hair care

एक्सपर्ट के अनुसार, कर्ली बालों को स्ट्रांग और चमकदार बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। शहद में कई सारे औषधि गुण होते हैं और इस तरह के गुण बालों के ग्रोथ के लिए मददगार हैं। वहीं शहद में  विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड्स समेत कई दूसरे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी उपयोगी है। वहीं इन सभी गुणों से भरपूर शहद में कुछ चीजों को मिलाकर इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं और इस हेयर मास्क की मदद से कर्ली बालों को स्ट्रांग और चमकदार बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: प्याज के रस के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाने से होंगे 3 फायदे

शहद और केले का बनाए हेयर मास्क 

सामग्री

  • 1 केले 
  • 4 बड़े चम्मच शहद 

इस तरह करें इस्तेमाल 

  • एक कटोरी में केले को पीस लें।
  •  इसमें शहद मिलाएं।
  • इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
  • 20 मिनट बालों को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

शहद, दही और ग्लिसरीन

hair mask for curly hair

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच शहद 
  • 4 बड़े चम्मच दही
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन

इस तरह करें इस्तेमाल 

  • एक कटोरी में दही लें।
  •  इसमें शहद मिलाएं ।
  • इसके बाद इसमें ग्लिसरीन मिलाएं 
  • इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
  • 20 मिनट बालों को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: घर पर बनाएं 'आंवले का जेल' और पाएं काले-घने लंबे बाल

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।