Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:54 PM IST HZ Awards 2026
image

बरसात में कर्ली हेयर हो रहे हैं खराब, तो एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स की मदद से घुंघराले बालों की करे केयर

अधिकतर महिलाएं जिनके कर्ली हेयर है, वे मानसून में कई तरह की परेशानियों का सामना करती है। ऐसे में घुंघराले बाल को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 00:02 IST

बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन और हेयर को लेकर काफी परेशान रहती है। अगर आप भी उन्हीं मिलाओ में से एक है और कर्ली बालों की वजह से काफी परेशान है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कर्ली हेयर को खूबसूरत बना सकती हैं।

कर्ली हेयर की केयर के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं जिनके कर्ली हेयर है, वे मानसून में कई तरह की परेशानियों का सामना करती है। ऐसे में घुंघराले बाल को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

2 - 2025-08-25T195446.372

डीप कंडीशनिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल करें

सबसे पहले आप एक से दो दिन में हेयर वॉश करें। इसके बाद डीप कंडीशनिंग करें। इससे बाल सुंदर और मजबूत बनेंगे। इसके लिए आप हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप रोजाना एंटी फ्रिज सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं यह बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जब भी आप हेयर वॉश करें तो माइल्ड शैंपू या सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बेस्ट हैं कलौंजी से बना हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

जरूरत से ज्यादा स्ट्रेटनर का इस्तेमाल न करें

कुछ लड़कियों को कर्ली हेयर पसंद नहीं होते हैं और ऐसे में वे बालों को स्ट्रेट करने के लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है और इससे बाल टूटने लगते हैं। अगर आप दो मुंह बालों की वजह से परेशान रहती है, तो हर थोड़े दिन में ट्रिमिंग कर सकती हैं। 

1 - 2025-08-25T195448.788

मानसून ट्रिप के दौरान ऐसे करें हेयर केयर

अगर आप मानसून के सीजन में ट्रेवल कर रही है, तो इस दौरान अपने बालों को कवर करके रखें। ज्यादा हवा लगने से भी आपके बाल खराब हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको ज्यादा टाइट पोनीटेल का इस्तेमाल नहीं करना है।

यह भी पढ़ें:  चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

बरसात में कर्ली हेयर हो रहे हैं खराब, तो एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स की मदद से घुंघराले बालों की करे केयर | curly hair getting damaged in rainy season then follow these expert tips to make them strong and beautiful | Herzindagi