
आपको इस बात का एहसास न हो, लेकिन आपके हाथ और पैर सबसे पहले नोटिस किए जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि हम चेहरे का ध्यान भले ही अच्छी तरह रखें, लेकिन सबसे ज्यादा नोटिस होने वाले इन हिस्सों की देखभाल नहीं कर पाते हैं। तेज धूप के कारण अक्सर हमारे हाथ काले पड़ जाते हैं।
हमारी त्वचा सूर्य की कठोर किरणों से खुद को बचाने के लिए मेलेनिन का उत्पादन करती है और अधिक मेलेनिन का अर्थ है त्वचा का रंग गहरा होना। अगर आप अपने इन काले हाथों के रंग को हल्का करना चाहते हैं, तो डॉ. निरंजन पी. सामानी के तरीके आजमा सकती हैं।
डॉ. निरंजन इंस्टाग्राम पर अक्सर स्किन और हेयर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी देते रहते हैं। ऐसे ही एक पोस्ट में उन्होंने काले हो रहे हाथों के रंग को कम करने के कुछ तरीके बताएं हैं। आप भी इन्हें आजमाकर जरूर देखें।

बार-बार हाथ धोने के कारण त्वचा में लॉन्ग टर्म परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप क्रॉनिक स्किन डैमेज और इरिटेशन जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
आप जो साबुन हाथ धोने के लिए इस्तेमाल करती हैं, उसका भी त्वचा पर असर पड़ता है। इससे आपके हाथ रूखे और खुरदरे हो सकते हैं, इसलिए मॉइश्चराइजिंग साबुन चुनें। ग्लिसरीन और लैनोलिन जैसे इंग्रीडिएंट्स आपके हाथों का ख्याल रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: तेज धूप से हाथों का रंग पड़ गया है काला तो बड़े काम आएंगे ये नुस्खे

मेलेनिन त्वचा के कालेपन या टैनिंग के लिए जिम्मेदार रसायन है। यूवी रेडिएशन को सोखने में मदद करने के लिए आपकी त्वचा की सतह परतों के नीचे मेलेनिन छोड़ती है। जितना अधिक आप सन एक्सपोजर होता है, उतना ही अधिक मेलेनिन आपके शरीर से निकलता है और आपकी त्वचा का रंग गहरा होता जाता है।
View this post on Instagram
आहार संबंधी कारक भी डार्क नकल्स का कारण बन सकते हैं। 2016 में नकल पिग्मेंटेशन पर हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एक अध्ययन से पता चला है कि हाथों/उंगलियों का पिग्मेंटेशन विटामिन बी -12 की कमी के कारण हो सकता है। अपने आहार में पोल्ट्री, अंडे, दूध आदि जैसी चीज़ों को शामिल कर आप इस कमी को दूर कर सकते हैं।
हाथों और उंगलियों का कालापन दूर करने के लिए ऐसे दो नुस्खे हैं, जिन्हें आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आप भी अपने हाथों का रंग हल्का करने के लिए दही और नींबू के ये 2 नुस्खे जरूर आजमाएं।

नींबू पोर्स को टाइट करता है और त्वचा की रंगत को भी बेहतर करने के लिए जाना जाता है। वहीं, चीनी त्वचा को अच्छी तरह एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स को हटाती है और पोर्स को साफ करती है।
इसे भी पढ़ें: धूप से काले हुए हाथ-पैर की टैनिंग झटपट करें दूर

यह त्वचा के टेक्सचर को शांत करता है और टैन हटाने में भी मदद करता है। दही में लैक्टिक एसिड की मौजूदगी के कारण यह एक प्रभावी प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट भी है, इस प्रकार यह त्वचा को हल्का करने में सहायता करता है। अपने स्किन केयर रूटीन में हल्दी को शामिल करने से आपकी त्वचा की रंगत में निखार आता है और किसी भी तरह के काले धब्बे और पिगमेंटेशन कम हो सकते हैं।
अब आप भी अपने काले पड़ चुके हाथों के रंग को इस तरह से लाइट कर सकती हैं। इन तरीकों को आजमाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना न भूलें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही ब्यूटी संबंधी आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।