herzindagi
How to Use Coconut Oil for Chapped Lips

नारियल के तेल में डालें ये एक चीज़, गुलाब की तरह सुर्ख लाल हो सकते हैं होंठ

क्या आपके होंठ भी फट रहे हैं? क्या लिप बाम लगाने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल पा रहा है, तो चलिए आज ऐसे नुस्खे के बारे में जान लें जिसकी मदद से आपके होंठ होंगे सुर्ख लाल। होंठों के फटने की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा। 
Editorial
Updated:- 2024-01-23, 18:08 IST

हो सकता है आपको विंटर सीजन पसंद हो। यह सीजन अपने साथ सुंदर और मनोरम दृश्य लाता है, लेकिन इसके साथ ही पैदा होती हैं स्किन संबंधी समस्याएं। इससे त्वचा में रूखापन आने लगता है। आपके त्वचा सर्दियों में बहुत ज्यादा डल और बेजान नजर आने लगती है। हाथ-पैर की त्वचा का ख्याल आप मॉइश्चराइजर लगाकर कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान फटने वाले होंठों का क्या? होंठों की त्वचा बहुत ज्यादा नाजुक और पतली होती है। आपकी जरा-सी लापरवाही या अन्य किसी भी फैक्टर के कारण होंठ सखने और फटने लगते हैं। 

यदि आप होंठों पर बार-बार जीभ लगाते हैं या फिर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, तो भी होंठ फटते हैं। बाम लगाने के बाद भी आपको किसी तरह का आराम नहीं मिलता है और कई बार स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। आज हम आपके लिए ऐसा तरीका लाए हैं, जिसकी मदद से आपके होंठ गुलाब की तरह सुर्ख लाल और कोमल हो सकते हैं। आइए आपको बताएं कि नारियल का तेल आपके फेट हुए होंठों का इलाज कैसे कर सकता है। 

क्या नारियल के तेल से ठीक हो सकते हैं फटे होंठ?

is coconut oil good for dry lips

नारियल तेल का सबसे बड़ा फायदा इसका मॉइश्चराइजिंग प्रभाव है। यही कारण है कि फटे होंठों के लिए नारियल तेल लगाना एक बेहतरीन समाधान है। होंठ हमेशा नमी की कमी के प्रति संवेदनशील होते हैं क्योंकि होंठों के आसपास की त्वचा पतली होती है। यह मॉइश्चर को सील करता है और फटे होंठों पर हो रही जलन और दर्द को भी कम करता है।

आप इसे दिन के किसी भी समय पर लगा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हर कोई इन्हें पूरे दिन लगा सकता है, खासकर होठों पर लगाने पर विचार करें, जहां वे शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में तेजी से नमी खो देते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। फटे होंठों की कंडीशन कभी-कभी संक्रमण के कारण ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसे में नारियल का तेल फटी त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

होंठों पर लगाएं नारियल के तेल का यह मास्क

लिप मास्क होंठों को सूखने और फटने से बचाता है, खासकर सर्दियों के दौरान। इससे आपके होंठ प्लंप दिखते हैं और एजिंग के साइन भी कम होते हैं। नारियल के तेल का इस्तेमाल आप यह लिप मास्क बनाने के लिए इस तरह से कर सकते हैं-

लिप मास्क बनाने के लिए सामग्री-

  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा
  • 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
  • 1/2 टुकड़ा कच्ची हल्दी

लिप मास्क बनाने का तरीका-

  • इसके लिए पहले कच्ची हल्दी को आंच में सेक लें और फिर उसे एक कटोरी में कद्दूकस कर लें। 
  • नारियल के तेल को गुनगुना करें और इसे हल्दी में डालकर मिला लें। 
  • इसके बाद तेल में शहद और एलोवेरा जेल मिलाकर मिक्स करें। 
  • इस लिप मास्क को एक गिलास कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं। 

लिप मास्क लगाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक कटोरी में चीनी और नींबू का रस डालकर स्क्रब बनाएं। 
  • अपने होंठों पर यह स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से 1 मिनट रगड़ें और फिर टिश्यू से साफ कर लें। यदि होंठ ज्यादा फटे हैं, तो बहुत तेज स्क्रब करने से बचें। 
  • इसके बाद लिप मास्क को अपने होंठों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • गुनगुने पानी में साफ कपड़ा भिगोएं और निचोड़ लें। उससे होंठों को साफ कर लें। 
  • इस मास्क को हर दूसरे दिन अपने होंठों पर लगाकर अच्छे रिजल्ट पाएं।

इसे भी पढ़ें: Lip Care Routine: पिंक सॉफ्ट लिप्स के लिए रोजाना फॉलो करें यह 2 मिनट का लिप केयर रूटीन, जानें इसके फायदे

नारियल के तेल से बनाएं लिप क्रीम

lip cream made by coconut oil

नारियल के तेल से लिप बाम या क्रीम बनाकर भी रखा जा सकता है। इससे आपके होंठ फटेंगे नहीं और यह लिप बाम की तुलना में जल्दी और प्रभावी तरीके से काम करेगा। स्क्रब और लिप मास्क के स्किन से गंदगी और डेड स्किन हटाने के बाद इस क्रीम को आप दिन में तीन बार लगाएं और असर देखें।

लिप क्रीम बनाने के सामग्री-

  • 6-7 गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1/4 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल

लिप क्रीम बनाने का तरीका-

  • इसके लिए पहले गुलाब के पंखुड़ियों को साफ करके और धोकर करके अच्छी तरह से सुखा लें। 
  • इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से पीस के एक कटोरी में डालें। उसमें नींबू का रस, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं और इसे ढककर 6-7 घंटे के लिए रख दें। 
  • आपकी लिप क्रीम तैयार है। यह होंठों को ठीक भी करेगी और उन्हें एक नेचुरल लिप टिंट भी देगी। 
  • गुलाब, एलोवेरा जेल, नारियल तेल और नींबू के रस से बनी ये क्रीम जलन को शांत करने के साथ उन्हें हाइड्रेटेड रखेगी। इसमें मौजूद तीनों इंग्रीडिएंट्स में एंजाइम्स, विटामिन-ए,सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो फटे होंठों को लाभ पहुंचाते हैं।

अब आप भी नारियल तेल की मदद से अपने होंठों को ठीक कर सकते हैं। अगर आप ये नुस्खे नहीं आजमाना चाहते, तो बस दिन में तीन बार नारियल के तेल से होंठों को मसाज कर लें, वो भी आपके होंठों के लिए अच्छा है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर आगे शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।