herzindagi
main lip tint product in hindi

इन नेचुरल आइटम्स को लिप टिंट की तरह भी किया जा सकता है इस्तेमाल

अगर आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों को एक ब्यूटीफुल कलर देना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन आइटम्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-06-26, 13:36 IST

हर लड़की अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह की लिपस्टिक व लिप टिंट को होंठों पर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले अधिकतर लिपस्टिक आदि में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कभी-कभी होंठों पर विपरीत प्रभाव भी डालते हैं। अगर लिपस्टिक से नुकसान ना भी हो, तो भी नेचुरल ऑप्शन से बेहतर दूसरा कोई ऑप्शन नहीं होता। दरअसल, किचन में ऐसे कई फूड आइटम्स मौजूद होते हैं, जो नेचुरल लिप टिंट की तरह काम करते हैं और आप उनकी मदद से अपने होंठों को एक प्यारा सा कलर दे सकती हैं। यह एक ऐसा नेचुरल तरीका है, जो आपके होंठों को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उन्हें बेहद खूबसूरत भी बनाते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जो एक नेचुरल लिप टिंट की तरह काम कर सकते हैं-

देसी फालसा

inside  falsa

देसी फालसा बेहद आसानी से अवेलेबल होता है और इसे आप सड़क के किनारे लगे कई पेड़ों पर देख सकती हैं। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि यह आपके होंठों को एक खूबसूरत कलर दे सकता है। अगर आपने कभी इसे खाया होगा तो नोटिस किया होगा कि आपके हाथों पर भी इसका कलर आ गया होगा। अब आप इससे अपने होंठों को खूबसूरत बनाएं। आप इन्हें क्रश करके सीधे ही अपने होंठो पर लगा सकती हैं। यह आपके होंठों को लाइट पिंक कलर देगा।

चेरीज

inside  charies

चेरीज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक बेहतरीन लिप टिंट भी साबित हो सकता है। बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेरी लिप टिंट का वीडियो शेयर कर चुकी हैं। अगर आप इससे अपने होंठों को कलर देना चाहती हैं तो इन्हें हल्का सा काट लें। इसके बाद इन्हें अपने होंठों पर रब करें। आपके होंठों पर इससे एक अच्छा कलरआ जाएगा।

चुकंदर

inside  chukandar

जब नेचुरल टिंट की बात हो तो चुकंदर यकीनन एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप चाहें तो इसकी मदद से लिप व चीक्स टिंट बना सकती हैं। आपको बस इतना करना है कि आप चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर काट लें। फिर आप इसमें से निकलने वाले रस को सीधे ही लिप व चीक्स टिंट के रूप में इस्तेमाल करें। यह आपके होंठों व गालों को एक खूबसूरत कलर देगा। इतना ही नहीं, अन्य नेचरुल आइटम्सकी अपेक्षा यह आपके होंठों पर अधिक लंबे समय तक स्टे करता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-अपनी बॉडी को पैम्पर करने के लिए घर पर ही कुछ इस तरह करें मसाज

जामुन

inside  jamun

अगर आप अपने होंठों को मॉव या कूल पिंक टोन देना चाहती हैं तो ऐसे में जामुन का इस्तेमाल करनायकीनन एक अच्छा आईडिया है। बस आप जामुन को बीच में से काटें और उसे दबाकर हल्का सा जूस निकालें। इसके बाद आप उंगलियों की मदद से इसे अपने होंठों व गालों पर अप्लाई करें। इसका प्लम कलर होंठों पर स्वीट पिंक कलर के रूप में नजर आता है।

बेरीज

inside  beries

रास्पबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरीज भी कुछ ऐसी बेरीज हैं, जिन्हें भी बतौर लिप टिंट इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह बेरीज थोड़ी महंगी होती है और इसलिए शायद आप इन्हें इस्तेमाल ना करना चाहें। लेकिन अगर आप घर में इन्हें खाने के लिए लाई हैं तो एक बार अपने होंठों को प्यारा सा कलर देकर देखिए। बस आपको इतना करना है कि आप इन्हें हल्का सा क्रश करके अपने होंठों पर अप्लाई करें। वैसे आप इन्हें लिप्स के अलावा चीक्स पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Personal Experience: माथे की स्किन हो गई है ज्यादा ड्राई, तो इन नुस्खों से पाएं इस समस्या से छुटकारा

तो आप सबसे पहले किस फूड आइटम को बतौर लिप टिंट इस्तेमाल करना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।