Hair Care Tips: ट्रिम किए बिना दो मुंहे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा, जानें तरीका

दोमुंहे बालों की समस्या हर एक व्यक्ति को होती है। इसे कम करने के लिए हम अपने बालों को ट्रिम करवाते हैं। लेकिन आप इसे बिना ट्रिम करवाएं कम कर सकती हैं।

Tips get rid of split end trimming hair

लंबे और खूबसूरत बाल न सिर्फ हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि हमारे कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब बाल अच्छे होते हैं तो हम उनमें अच्छे हेयर स्टाइल को क्रिएट कर पाते हैं। साथ ही उनके अच्छे से हमारे पूरे लुक में बहुत सारी चीजें बदल जाती हैं। लेकिन आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण बाल हेल्दी नहीं बल्कि दोमुंहे होने लगे हैं। जिससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या अक्सर होती है तो इसके लिए आपको पार्लर जाकर बालों को ट्रिम करवाने की जरूरत नहीं है। आप बिना बाल कटवाए इसे सही कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस तरीके के बारे में।

दो मुंहे बाल होने का क्या है कारण

Hair trimming tips

दोमुंहे बाल अक्सर बालों में ड्राईनेस की वजह से हो जाते हैं, जिसकी वजह से बालों में नीचे की तरफ एक बाल से दो बाल दिखने लगते हैं। इसका कारण ज्यादा हिटिंग मशीन का इस्तेमाल करना भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हमारे बालों की सारी नमी को सोख लेते हैं जिससे बाल ड्राई लगने लगते हैं। इसका ज्यादा इस्तेमाल भी दोमुंहे बालों का कारण होता है।

दोमुंहे बालों को रोकने के तरीके

माइल्ड शैंपू का करें इस्तेमाल

Hair trimming care tips

अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई और दोमुंहे हो गए हैं तो इसके लिए आप माइल्ड हर्बल शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को पोषण मिलेगा साथ ही वो ड्राई नजर नहीं आएंगे। इसके लिए आर रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल करके घर पर शैंपू बनाएं और इसे बालों में धोते समय इस्तेमाल करें। इससे बाल काले और शाइनी नजर आएंगे। इसके साथ-साथ बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। यह बालों को साफ करने का नेचुरल तरीका है।

इसे भी पढ़ें: आपकी रसोई में है दोमुंहे बालों की समस्या का इलाज

होममेड हेयर कंडीशनर का करें इस्तेमाल (Homemade Hair Conditioner)

आप पार्लर जाकर बालों की ट्रिमिंग करवाने की जगह घर पर इसके लिए होममेड हेयर कंडीशनर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको आधा कप दूध लेना है। इसमें 1 चम्मच मलाई को मिक्स करना है। फिर इसे बालों में अप्लाई करना है। इसे करीब 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को नॉर्मल पानी से क्लीन कर लें। इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही दोमुंहे बालों की समस्या भी कम हो जाएगी।

पपीता हेयर मास्क को करें अप्लाई

Hair trimming tips for women

पपीता हेयर मास्क बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल भी दोमुंहे बालों को कम करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक पका हुआ पपीता लेना है। उसे एक कटोरी में अच्छे से मैश कर लेना है। इसके बाद इसे अपने बालों में अप्लाई करना है। आप इसे 20 से 30 मिनट बालों में लगा लें। फिर अपने बालों को पानी से साफ कर लें। इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। दोमुंहे बालों की समस्या भी दूर हो जाएगी।

इस तरह आप बिना पार्लर जाए दोमुंहे बालों की समस्या को कम कर सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही आपके पैसे भी कम खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें: दो मुंहे बालों के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे, आज ही आजमाएं

नोट: किसी भी चीज को बालों में अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP