दो मुंहे बालों के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे, आज ही आजमाएं

दो मुंहे बाल देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसलिए आपको अपने बालों की सही तरह से केयर करनी चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-11-07, 19:15 IST
easy split ends remedies

दो मुहें बालों की समस्या का हम सभी ने कभी न कभी सामना जरूर किया है। इसके कारण बाल बेजान हो जाते हैं। क्या आप भी इस परेशानी को दूर करने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं? और केवल पैसे बर्बाद होने के अलावा आपको और कुछ नहीं मिला तो अब समय आ गया है कि आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाएं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे स्प्लिट एंड्स के अलावा बालों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इन चीजों के बारे में तो आखिर तक आर्टिकल पढ़ना ना भूलें।

दो मुहें बालों के कारण?

reasons for split ends

  • जरूरत से ज्यादा वॉशिंग के कारण भी दो मुहें बाल होने लगते हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए।
  • आजकल मार्केट में बालों के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं, जैसे स्ट्रेटनिंग से लेकर स्मूदनिंग तक।
  • क्या आप भी अपने बालों में हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं? क्या आप जानती हैं इससे कितने नुकसान हो सकते हैं? इन टूल्स
  • में हीट होती है, जिसके अधिक उपयोग से बाल ड्राई के साथ-साथ दो मुहें हो जाते हैं।
  • हेयर एक्सपर्ट भी कहते हैं कि बालों को समय-समय पर ट्रिमिंग की जरूरत होती है। अक्सर दो मुहें बाल का एक कारण बालों का ट्रिम ना करवाना है।

एलोवेरा जेल दिखाएगा कमाल

how to use aloe vera for split endsएलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों में भी किया जाता है। यह बालों संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खासतौर पर डैमेज और दो मुहें बालों के लिए एलोवेरा बेहद कारगर घरेलू नुस्खा है।

क्या करें?

  • आपको फ्रेश एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि बाजार में मिलने वाले जेल एकदम शुद्ध नहीं होता है। इसलिए अच्छा असर दिखे आपको फ्रेश एलोवेरा का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • 2-3 एलोवेरा के पौधे से इसका जेल निकालकर किसी डिब्बे में डाल दें।
  • अब इसे अपने पूरे बालों में लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • ऐसा करने से यह बालों में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाएगा।
  • अब अपने बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।
  • बालों में एलोवेरा लगाने से ना केवल दो मुहें बालों की समस्या कम होगी, बल्कि आपके बाल हेल्दी भी रहेंगे। (ड्राई बालों के लिए मास्क)

इसे भी पढ़ें:आपकी रसोई में है दोमुंहे बालों की समस्या का इलाज

बालों में लगाएं शहद

how to use honey for split endsबाल हों या फिर त्वचा दोनों के लिए शहद को बेहद लाभकारी माना गया है। शहद की मदद से ड्राई बाल अच्छे हो जाते हैं क्योंकि शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होता है। यह हेयर फॉसिल्स को भी मजबूत बनाता है। अगर आपके बाल दो मुहें होने लगे हैं तो आप इसके लिए शहद के साथ कुछ अन्य चीजें मिलाकर बालों में लगा सकती हैं। (झड़ते बालों के लिए क्या क्या करें)

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दही
  • आधा चम्मच ऑलिव ऑयल

क्या करें?

  • एक बाउल में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
  • अब अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार आपका दो मुहें बालों के लिए असरदार घरेलू उपाय।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस पेस्ट को अपने बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर लगाएं।
  • फिर आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
  • आप इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें।

कुछ जरूरी बातें

  • बालों में तेल लगाना कभी भी ना भूलें। खासतौर पर जब आपको बाल वॉश करने हो। इससे न केवल बालों की फ्रिजीनेस कम हो जाएगी बल्कि दो मुहें बाल भी नहीं होंगे।
  • आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप बालों के लिए नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।
  • हेयर केयर रूटीन फॉलो करने से आप बालों संबंधी कई तरह की समस्याओं को कम कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP