आंखों की खूबसूरती हर किसी को पसंद होती है। चेहरे को आकर्षित बनाने वाली चीज ही आंखें होती हैं। किसी की आंखें बड़ी होती हैं, तो किसी की छोटी। वहीं कई महिलाएं होती हैं जिनकी पलकें घनी होती हैं तो किसी की कम होती है। इसी को अच्छा बनाने के लिए कुछ महिलाएं ट्रीटमेंट लेती हैं। आजकल तो आईलैशेस एक्सटेंशन भी आ गए हैं।
इनको लगाकर भी आप अपनी पलकों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। लेकिन कई बार होता है कि किसी-किसी को इस तरीके के ट्रीटमेंट सूट नहीं करते। ऐसे में आप अपनी पलकों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई सारे घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें ट्राई कर सकती हैं और इन्हें घना और काला बना सकती हैं।
नारियल का तेल
स्किन हो या फिर बाल हर किसी के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल भी बढ़ जाते हैं साथ ही स्किन पर लगाने से अलग सा ग्लो फेस पर दिखाई देता है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल रोजाना भी कर सकती हैं। ऐसे ही आप अपनी पलकों को घना और काली बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका रिजल्ट आपको जल्द ही देखने को मिलेगा। इसके लिए जब आप रोजाना रात को सोने जाएं तो अपनी पलकों पर नारियल का तेल लगाएं। फिर सुबह उठकर मुंह साफ कर लें। आपकी पलकें कुछ ही समय में घनी और काली दिखाई देने लगेंगी।
बादाम का तेल
कई महिलाएं होती हैं जो बाहर से ट्रीटमेंट लेती हैं लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के तेल के इस्तेमाल (बादाम के तेल कैसे इस्तेमाल करें) से ही आपकी पलकें घनी और काली नजर आने लगेंगी। इसके लिए आपको अपनी पलकों पर इस तेल को अप्लाई करना है इसके बाद इसकी मालिश करनी है। फिर इसे कुछ समय के लिए पलकों पर लगा रहने देना है। इससे आपकी पलकें मजबूत बनी रहेंगी।
इसे भी पढ़ें: स्किन कॉम्पलेक्शन को बेहतर बनाने में ये पांच टिप्स करेंगे आपकी मदद
विटामिन-ई
विटामिन-ई कैप्सूल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्किन (स्किन केयर टिप्स) पर किया जाता है। इसी के साथ पलकों पर भी आप इसकी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक विटामिन का कैप्सूल लेना है। उसे नारियल के तेल में मिक्स करना है इसके बाद अपनी पलकों पर अप्लाई करना है। फिर सुबह साफ पानी से आंखों को साफ कर लेना है। ये आंखों की पलकों को और गहरा करने में मदद करेगा। बता दें कि, विटामिन-ई में टोकोट्रिनॉल कंपाउंड होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा पाने के लिए हफ्ते में 2 बार करें ये काम
नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको टेस्ट जरूर करना है। हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए तरीके से आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों