क्या आपने कभी अपने मां-पिता को चेहरे पर तेल लगाते हुए देखा है? आपको लगता होगा कि भला चेहरे पर ऑयल का इस्तेमाल कौन करता है? नारियल से लेकर बादाम का तेल, त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से सन डैमेज, स्ट्रेच मार्क्स स्किन टोन इंप्रूव होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या चेहरे के लिए बादाम का तेल सही होता है? साथ ही इसके उपयोग से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं।
आप अपने चेहरे पर बादाम का तेल लगा सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। ऐसा करने से यह पता चल जाएगा कि यह तेल आपकी स्किन पर कैसे रिएक्ट करेगा।
क्या जब आप सुबह सो कर उठती हैं तो आपकी भी आंखें सूजी रहती हैं? इसका कारण थकान से लेकर तनाव हो सकता है।आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बादाम के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। आंखों के नीचे थोड़ा सा तेल लगाएं और कुछ देर रब करें। रोजाना इस तरह से तेल का इस्तेमाल करने से पफी आइज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा
इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है 'बादाम का तेल'
पिंपल के निशान और चेहरे की सही तरीके से देखभाल ना करने की वजह से कई बार त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं। इन मार्क्स को हटाने के लिए आपको किसी महंगी स्कार रिमूवल क्रीम की जरूरत नहीं है। आप इन दाग को हल्का करने के लिए बादाम का तेल चेहरे पर लगा सकती हैं। इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो डाक स्पॉट्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें:बादाम का तेल दिखाएगा कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल
बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए एंटी-रिंकल क्रीम के बजाय तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है। चेहरे पर इस तेल से मसाज करें। ऐसा करने से तेल त्वचा में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाएगा। कुछ देर बाद फेस वॉश कर लें।
ड्राई स्किन के लिए बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप त्वचा पर बादाम के तेल का उपयोग कर सकती हैं। यह तेल ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। आप इस तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।