herzindagi
Holi colors will be easily removed by this face mask main

दादी मां का नुस्खा: ब्रेड और मलाई के फेस मास्क से आसानी से छूट जाएंगे होली के रंग

इस होली दादी मां का ये नुस्खा आजमाएं। ये नुस्खा आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और नुकसानदायक केमिकल्स को आपकी स्किन पर से हटाकर उसे फिर से हेल्दी और सॉफ्ट बनाता है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-28, 17:06 IST

होली में तो खूब मस्ती होने वाली है। इस मस्ती में स्किन को कहीं रंगों की नजर ना लग जाए इसलिए प्रो-होली स्किन केयर टिप्स तो आप आजमाने ही वाली होंगी। लेकिन इन टिप्स को आजमाने के बाद भी होली के रंग स्किन पर रह ही जाते हैं जो अगले कई दिनों तक स्किन पर रहते हैं।

ऐसे में कई लड़कियां इन रंगों को रगड़-रगड़ कर छुड़ाती हैं जिससे रैशेज़ की समस्या हो जाती है। 

रंगों को छुड़ाना होता है कठिन

होली के रंगों में काफी केमिकल मिले होते हैं जिसके कारण ये रंग काफी गहरे और नुकसानदायक होते हैं और स्किन से जल्दी छूटते भी नहीं है। इन रंगों से स्किन  में जलन और खुजली की समस्या भी हो जाती है। रंगों को छुड़ाना बहुत कठिन होता है क्योंकि ये ना केवल त्वचा में गहराई तक चले जाते हैं बल्कि इसके कारण स्किन में जलन और खुजली भी होती है।

कैसे छूटेंगे रंग?

ऐसे में होली खेलने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि कैसे ये रंग छूटेंगे? 

अगर आपके भी मन में यही सवाल आता है तो दादी मां का ये नुस्खा आजमाएं। ये नुस्खा आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और नुकसानदायक केमिकल्स को आपकी स्किन पर से हटाकर उसे फिर से हेल्दी और सॉफ्ट बनाता है।

Holi colors will be easily removed by this face mask in

इन चीजों की पड़ती है जरूरत

  • ब्रेड की कुछ स्लाइस 
  • 2 चम्मच ताज़ी मलाई 
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर 
  • एक चम्मच गुनगुना पानी 
  • एक चम्मच गुलाब जल

इस तरह से बनायें 

  • फेस मास्क बनाने के लिए एक ब्रेड लें और उनके टुकडें कर लें। 
  • 5-8 ब्रेड के छोटे टुकड़ों में दो चम्मच मलाई मिलाएं। 
  • फिर इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। 
  • अब सभी सामग्री को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक की ब्रेड के टुकड़े अच्छी तरह मैश न हो जाएं।

Holi colors will be easily removed by this face mask in

इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से छूट जाएंगे रंग

  • होली के रंग छुड़ाने के लिए इस फेस मास्क को चेहरे पर लगायें। 
  • अब राउंड दिशा में हाथों को घुमाते हुए 10-15 मिनिट तक चेहरे की मालिश करें। 
  • फिर कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो डालें। 
  • फिर चेहेर पर लोशन लगा लें।
  • इस फेस मास्क से चेहरे पर से सारे रंग छूट जाएंगे। 

Happy Holi! 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।