
आलता सुहागिन महिलाएं तीज-त्योहारों पर अपने हाथों-पैरों में लगाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शुभ माना जाता है। आप इसे मेहंदी की जगह पर सजा सकती हैं। कई लोगों का कहना है कि आलता का संबध राधा रानी से है। ऐसा कहा जाता है कि वो भगवान कृष्ण के लिए जब श्रृंगार करती थी, तो वो अपने हाथों और पैरों में आलता जरूर लगाती थी। इसलिए इसे सुहाग की निशानी भी कहते हैं। आप भी हरतालिका तीज के मौके पर अपने हाथ-पैरों में इसे लगा सकती हैं। इससे आपको मेहंदी नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही, इसे लगाने में समय भी कम लगेगा।

आप अगर जल्दी और आसान डिजाइन वाले आलता को हाथों में लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपके हाथ के पीछे गोल टिक्की डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। इसके ऊपर सफेद कुमकुम से गोल टिक्की बनाएं। फिर इसके आसपास फूल और पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें। ऐसे ही डिजाइन को आपको हाथों में क्रिएट करना है। इससे यह आलता डिजाइन 10 मिनट में बन जाएगा।

आप पैरों में फूल डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक स्टिक लेनी है या आप इस तरह के डिजाइन को क्रिएट करने के लिए इयरबड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद इसे आलता में डीप करना है। फिर इससे फूल के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसे आपको पैर के चारों तरफ और ऊपर की तरफ बेल की तरह डिजाइन को क्रिएट करना है। इससे आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। यह 15 मिनट में आसानी से बन जाएंगे। इससे आपके पैर सुंदर दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें: Alta Designs For Sawan: सुहागनों के लिए बेहद खास हैं आलता के ये आसान डिजाइंस

हाथों में लगाने के लिए आप बेल डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इसके लिए पहले गोल टिक्की डिजाइन को लगाना है। फिर इसके आसपास पत्तियों के साथ बेल को बनाना है। फिर इसमें छोटे-छोटे डॉट को लगाएं। इससे आपके हाथ में लगा आलता अच्छा लगेगा। साथ ही, इसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। ऐसे ही डिजाइन को आप अपने पैरों में भी लगा सकती हैं। यह लगने के बाद अच्छा लगेगा। इसके लिए आपरो लाल और सफेद दोनों कलर की जरूरत पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Alta Designs: पैरों की सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद, लगाएं आलता की ये डिजाइंस
हाथ और पैरों में मेहंदी की जगह इस बार हरतालिका तीज के मौके पर लगाएं ये आलता डिजाइन। इससे आपके हाथ-पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, इन्हें लगाने के बाद आपको मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।