herzindagi
quick and easy alta designs pics

Alta Designs: पैरों की सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद, लगाएं आलता की ये डिजाइंस

दुल्‍हन के पैरों में आलता लगाने के लिए पारंपरिक डिजाइंस से हटकर डिजाइन की तलाश है, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 12:04 IST

दुल्‍हन का श्रृंगार कई चीजों से मिलकर पूरा होता है। श्रृंगार में जितना महत्‍व मेकअप का होता है, उतना ही ज्‍वेलरी, आउटफिट और हेयरस्‍टाइल का होता है, मगर दुल्‍हन के श्रृंगार एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा पैरों में आलता लगाना होता है। इसके अपने धार्मिक महत्‍व भी हैं, मगर आलता लगाने से दुल्‍हन के पैर बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। वैसे तो आलता की कुछ पारंपरिक डिजाइंस हैं, जिन्‍हें लगाना बेहद आसान है, मगर मेहंदी डिजाइंस की तरह ही अब आलता में भी आपको एक नहीं बल्कि अनेक खूबसूरत डिजाइंस मिल जाएंगी। आज हम अपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही आलता डिजाइंस दिखाएं, जिन्‍हें पैरों पर लगाकर आप सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। 

beautiful alta designs for brides

फूल वाली आलता डिजाइन 

आप फ्लोरल मेहंदी डिजाइन की तरह आलता में भी फूल-पत्‍ती आदि बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आप किसी नोकदार वस्‍तु में कॉटन को फसा कर बना सकती हैं। इस डिजाइन से आप पैरों को आउट‍लाइन भी कर सकती हैं और पंजे के ऊपर भी इस तरह की डिजाइन को लगा सकती हैं। आलता की डिजाइन को हाइलाइट करने के लिए आप स्किन फ्रेंडली कलर्स का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आप सफेद रंग से डॉट्स आदि बनाकर रंगोली को नया अंदाज दे सकती हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। 

इसे जरूर पढ़ें- बाजार से खरीदने के बजाए घर पर ही बिना केमिकल के बनाएं आलता या महावर

beautiful alta designs

मोर वाली आलता डिजाइन 

मेहंदी डिजाइन में मोर वाली डिजाइन को बहुत पसंद किया जाता है। अगर आपकी आर्ट अच्‍छी है तो आप आलता से यह डिजाइन अपने पैरों पर बना सकती हैं। इसके लिए आलते को थोड़ा गाढ़ा ही घोलें ताकि डिजाइन जब बनकर तैयार हो तो अच्‍छी तरह से समझ में आए। मोर के साथ आप कैरी डिजाइन भी बना सकती हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि मेहंदी की तरह आलता की बहत भारी डिजाइन पैरों पर अच्‍छी नहीं लगेगी। इसलिए आप या तो पंजो की आउटलाइन पर इस तरह की डिजाइन बनाएं या फिर आप पंजे पर बीचों-बीच भी यह डिजाइन बना सकती हैं। यदि आपको आलता डिजाइन को डिजाइनर लुक देना है तो आप गोल्‍डन स्‍पार्कल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। बाजार में आपको इसके ट्यूब मिल जाएंगे। मेहंदी में जिस तरह के स्किन फ्रेंडली स्‍पार्कल्‍स का प्रयोग होता है, आप उन्‍हीं स्‍पार्कल्‍स को आलता डिजाइन को खूबसूरत बनाने में भी कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- समृद्धि का प्रतीक या फैशन की चीज? आखिर क्या है आलता की असली पहचान

floral alta designs

मंडला आर्ट वाली आलता डिजाइन 

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन में भी बहुत पसंद की जाती है और इस आर्ट को आप आलता डिजाइन में भी अपना सकती हैं। आप पंजों के बीचों-बीच गोल डिजाइन बनाएं और उसी को अन्‍य कलाकृतियों से बढ़ाती जाएं। आप चाहें तो अन्‍य स्किन फ्रेंडली रंगों का इस्‍तेमाल भी आलता की इस डिजाइन को पूरा करने में कर सकती हैं। आपको बहुत ज्‍यादा बड़ा सर्कल नहीं बनाना है क्‍योंकि पैर यदि आलता से बहुत ज्‍यादा भरे हुए भी नजर आएंगे तो अच्‍छे नहीं लगेंगे। इस डिजाइन को बनाने के बाद आप अपने पंजों पर चौड़ी आलता की आउट‍लाइन बना सकती हैं। 

new alta desigsn

आलता की अन्‍य डिजाइंस 

यदि आपकी आर्ट अच्‍छी है तो आप आलता की महीन डिजाइंस भी पैरों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप पहले चावल के घोल से पैरों पर एक आउटलाइन बना लें और फिर उसे आलटा के रंग से भरें। आलटा में 3 रंग आते हैं, लाल, मैरून और गुलाबी। डिजाइन हमेशा एक ही रंग से बनानी चाहिए। हां, आप अन्‍य किसी स्किन फ्रेंडली कलर का कॉम्बिनेशन जरूर ले सकती हैं। जैसे गुलाबी के साथ हरा अच्‍छा लगेगा, वैसे ही लाल के साथ सफेद और मैरून के साथ आप पीलें रंग का मेलजोल बना सकती हैं। इससे आपका आलता अलग भी नजर आएगा। आपको बहुत ज्‍यादा रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, नहीं तो आलता रंगोली जैसा नजर आने लगेगा, जो भद्दा भी लगेगा। 

  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

नोट- आलता लगाते वक्‍त बहुत ज्‍यादा घोल एक स्‍थान पर न रखें, नहीं तो डिजाइन कहीं से मोटी और कहीं से पतली नजर आएगी, जो दिखने में अच्‍छी नहीं लगेगी। इसके साथ ही आलता डिजाइन को अच्‍छी तरह से पहले सुखा लें। यदि आलता पैरों पर फैल जाता है, तो पूरी डिजाइन बिगड़ सकती है। 

  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

image credit main- sana khan/pinterest, Priya Patel/pinterest

image credit inside- Sona_Art/instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।