हाथों और पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए आलता लगाया जाता है। हालांकि इसका सीधे संबंध हिन्दू धर्म से है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्णा राधा के पैरों के हाथों और पैरों पर खुद आलता लगाते थे। इसी कारण इसे लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। बता दें कि इसे खासकर सुहागने लगाती है और इसे सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है।
वहीं सावन का महिना शुरू हो चुका है और ये सुहागनों के लिए बेहद खास तौर पर माना जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलता के कुछ ऐसे डिजाइन जिसे बनाना काफी आसान है और साथ ही बताएंगे इसे लगाने का आसान तरीका ताकि आप भी अपने पैरों और हाथों की शोभा बढ़ा सके और उन्हें खूबसूरत बना सकें।
अगर आपके पास आलता लगाने का ज्यादा समय नहीं है और आप भरे पैरों वाला डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से उंगलियों को आलता से भर सकती हैं। साथ ही इसमें आप सफेद रंग से बॉर्डर बना सकती हैं। वहीं अगर आपके पैर चौड़े हैं तो इस तरह के डिजाइन के साथ आप कोई और पैटर्न जरूर बना लें।
इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
आलता का यह डिजाइन काफी आसान होता है। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप किसी भी गोल जैसे ढक्कन या चूड़ी की सहायता ले सकती हैं। साथ ही आस-पास के लिए आप डॉट-डॉट कर बॉर्डर बना सकती हैं। बॉर्डर के लिए आप सफ़ेद रंग को चुन सकती हैं।
वहीं अगर आपके पैर लम्बे हैं तो आप इस तरह से वी-कट डिजाइन का अलता पैरों में लगा सकती हैं। वहीं इस तरह की गोल टिक्की डिजाइन बनाकर आप टूथपिक और इअरबड्स की मदद से केरी डिजाइन से बॉर्डर भी बना सकती हैं।
अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं और कुछ अलग डिजाइन का आलता हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से सफ़ेद रंग की मदद से केरी और फूल-पत्ती डिजाइन की बेल बना सकती हैं। साथ ही हाफ गोल टिक्की और उंगलियों के लिए आप आलता का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : आलता लगाना माना जाता है बेहद शुभ, आप भी देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन
अन्य टिप्स
अगर आपको आलता के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।