Sat Mar 21, 2026 | Updated 08:32 AM IST HZ Awards 2026
image

Stone Work Anklet Designs: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी स्टोन वर्क एंकलेट, यहां देखें डिजाइंस

पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप भी स्टोन वर्क वाली एंकलेट को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के एंकलेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे लुक भी काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। बस आपको सही तरीके के डिजाइन को चूज करना होगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 18:52 IST

Anklet Designs For Women: सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे डिजाइन वाली चीजों को पसंद करते हैं, जो ट्रेंड में होती हैं या जिसे स्टाइल करके हम खूबसूरत लगें। ऐसे में अगर आपको एंकलेट पहनना पसंद है, तो आप इस समय ट्रेंड में चल रहे स्टोन वर्क डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। स्टोन वर्क वाली एंकलेट पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। साथ ही पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। बस आपको इसे सही तरीके के डिजाइन में खरीदना होता है, जिसे स्टाइल करके आप अच्छी लगें। आइए बताते हैं कि किस तरह की स्टोन वर्क एंकलेट को आप खरीद सकती हैं।

इंफिनिटी डिजाइन वाली एंकलेट

आप पैरों में पहनने के लिए इंफिनिटी डिजाइन वाली एंकलेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की एंकलेट पहनने के बाद पैरों की सुंदरता को दोगुना कर देती हैं। इसमें आपको आगे की तरह इस तरह का डिजाइन मिलेगा। बाकी कि एंकलेट आपको सिंपल डिजाइन में मिलेगी, जिसे स्टाइल करके आपके पैर खूबसूरत नजर आएंगे। इस तरह की एंकलेट को आप चांदी में खरीद सकती हैं, ताकि इसकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहे। किसी को गिफ्ट करने के लिए भी एंकलेट काफी अच्छा ऑप्शन है।

3 - 2026-03-11T130344.772

चेन डिजाइन वाली एंकलेट

पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप चेन डिजाइन वाली एंकलेट को स्टाइल कर सकती हैं, जिसे वियर करके आपके पैर अच्छे लगेंगे। इस तरह की पूरी एंकलेट में आपको स्टोन वर्क मिलेगा। इससे आप रोजाना भी पहन सकती हैं क्योंकि ये हर किसी आउटफिट के साथ पहनने पर सुंदर लगेगी। मार्केट से जाकर आप इसे अपने पैर के साइज का कराकर खरीद सकती हैं, ताकि आप जब इसे पहनें तो ये ढीली नजर न आए।

1 - 2026-03-11T130346.572

यह भी पढ़ें- पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें ये गोल्डन एंकलेट डिजाइन

स्टार डिजाइन वाली स्टोन वर्क एंकलेट

पैरों में पहनने के लिए आप स्टार डिजाइन वाली स्टोन वर्क एंकलेट को खरीद सकती हैं, जिसे स्टाइल करने के बाद आपको कोई और डिजाइन शायद पसंद न आए। इस तरह के एंकलेट आपको सिंपल लेकिन सबसे अलग डिजाइन में मिल जाएंगे, इसमें पीछे की तरह एडजेस्ट करने का ऑप्शन भी होता है। ऐसे में ये किसी भी पैर के साइज में पहनी जा सकती है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं, ताकि आप अच्छी लगें।

@ (1)

यह भी पढ़ें- पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये एंकलेट मेहंदी डिजाइन

इस बार आप इन एंकलेट डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे वियर करके आपके पैरों की सुंदरता बढ़ जाएगी। आपको किसी और डिजाइन वाली एंकलेट पहनने को मिल जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-myntra/ Zarkan,Zavya

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।