
जब भी किसी लड़की की शादी होती है, तो कपड़े और गहनों के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइन को भी सर्च करते हैं। कई लड़कियां अपने लिए भरे हाथ वाली मेहंदी के डिजाइन ऑनलाइन देखती हैं, तो कुछ मिनिमल मेहंदी डिजाइन को सर्च करती हैं। वहीं कई सारी लड़कियों को मेहंदी से ज्यादा आलता लगाना पसंद करती हैं। अगर आपको भी अपनी शादी में आलता लगाना है, तो इसके लिए इन डिजाइन को लगा सकती हैं।

अगर आपको सिंपल आलता अपनी हाथों में लगाना है, तो इसके लिए आप हाथों में फूल डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इसमें आपको पहले हाथ पर गोलाकार बनाना है। इसके बाद इसके आसपास फूल की पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करना है। फिर इसे डॉट डिजाइन से और अच्छा क्रिएटिव बनाना है। इस तरीके का डिजाइन आपको 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।

अगर आप भी सोनाक्षी सिन्हा की तरह अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए आलता लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप उनकी तरह के आलता को अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसमें उन्होंने सिंपल राउंड बनाया है और उंगली में सिंपल कलर किया है। इस तरह के डिजाइन को भी आप हाथों में लगा सकती हैं। इसे लगाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
इसे भी पढ़ें: बाजार से खरीदने के बजाए घर पर ही बिना केमिकल के बनाएं आलता या महावर

अगर आपको मेहंदी नहीं लगानी है, लेकिन डिजाइन वैसा ही चाहिए तो इसके लिए आलता से ही बेल वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको पहले एक गोला बनाना है। इसके बाद इसके ऊपर से लेकर फूलों वाली बेल के डिजाइन को बनाना है। इसी तरह के डिजाइन को उंगलियों पर क्रिएट करना है। इसके लिए आप किसी भी डिजाइन वाले फूल को क्रिएट कर सकती हैं। इससे हाथ अच्छे लगेंगे। बस आपको यह किसी और से हाथों पर बनाना होगा।
इस बार मेहंदी की जगह ट्राई करें आलता। यह सुहाग पिटारी में जरूर आता है। साथ ही, इसे आप शादी के दिन ही इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने और सूखने में ज्यादा समय नहीं लगता है। साथ ही, पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। इन डिजाइन को आप स्टिक के इस्तेमाल से भी बना सकती हैं। साथ ही ब्रश की मदद से भी इसे बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Alta Designs: पैरों की सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद, लगाएं आलता की ये डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।