New Alta Designs: आलता को मेहंदी की तरह ही हाथों और पैरों में लगाया जाता है। यह लाल रंग का होता है। ज्यादातर सुहागन महिलाएं ही आलता लगाती हैं। हालांकि, बेहद कम लोगों को यह पता कि आलता का संबंध 'राधा जी' से है। हिंदू धर्म में माना जाता है की श्रीकृष्ण राधा जी के पैर और हाथों में आलता लगाते थे। इसलिए आलता को शुभ भी माना जाता है। इसे सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है।
हालांकि, ज्यादातर महिलाएं किसी खास अवसर पर ही आलता लगाती हैं। लेकिन भारत में आलता का उपयोग केवल कुछ ही राज्यों की महिलाएं करती हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार उड़ीसा और बंगाल शामिल है।
वैसे भी त्योहारों का समय चल रहा है। क्या आप भी इस बार हाथों के बजाय पैरों पर आलता लगाने की सोच रही हैं तो ट्राई करें ये सुंदर डिजाइन्स।
क्या आपके घर में कोई फंक्शन है? आप पैरों में आलता लगाने का प्लान बना रही हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसा डिजाइन लगया जाए तो आपको बिना सोचे समझे सिंपल डिजाइन चुनना चाहिए।
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप केवल पैरों के साइड में डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कोने पर लाइन बना लें। फिर छोटे-छोटे गोल डिजाइन बनाएं। इसके बाद उंगलियों पर 3-4 मोटी-मोटी बिंदी लगाएं। आप चाहें तो उंगलियों को आलता से भर सकती हैं। या उंगलियों पर कोई दूसरा डिजाइन बना सकती हैं। फिर नेलपेंट लगा लें। यकीन मानिए आलता से यह डिजाइन लगाने के बाद हर कोई आपके पैरों की तारीफ करते नहीं थकेगा।
अगर आप सिंपल आलता डिजाइन की तलाश में हैं तो आपको फोटो में दिखाया गया डिजाइन ट्राई करना चाहिए। बस इसके लिए उंगलियों पर केवल बिंदी-बिंदी बनाएं। लेकिन बड़े से छोटे क्रम में बिंदी लगाएं।
डिजाइन को सुंदर बनाने के लिए पैर के साइड में आप सीधी लाइन न बनाकर वेव डिजाइन बना सकती हैं। फिर जहां-जहां जगह खाली है आप वहां फूल बना सकती हैं। इससे आपके पैर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगे। यह सबसे आसान डिजाइन है। इसलिए आपको इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
इसे भी पढ़ें:सावन में मेहंदी लगाने का नहीं है टाइम तो हाथों पर लगाएं आलता, देखें लेटेस्ट डिजाइन
सबसे सिंपल डिजाइन में फ्लोरल डिजाइन काफी अच्छा लगता है। आप आलता से एकंल पर बिंदी बनाकर पायल जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। आप केवल बिंदी पर व्हाइट कलर का कुमकुम लगा सकती हैं। इससे डिजाइन अलग लगेगा। फिर बीच में बड़ा सा फूल बना लें। इसके बाद साइड में बादल का डिजाइन बनाकर पैरों को भर लें। उंगलियों पर आलता न लगाएं। (S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Special : आलता लगाना माना जाता है बेहद शुभ, आप भी देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन
क्या आपको भरे डिजाइन पसंद है। ऐसे में आप आलता से भी आसानी से ऐसा डिजाइन लगा सकती हैं, जिससे आपके पैर बेहद सुंदर लगे। इसके लिए आपको अपने आधे पैर पर आलता लगाना होगा। फिर बीच में सिंपल गोल डिजाइन बना लें। डिजाइन को और सुंदर बनाने के लिए आप व्हाइट कुमकुम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।