सावन का महिना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस शुभ महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार सावन के महीने में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आजकल की भागदौड़ वाली जिदंगी में लोगों के पास मेहंदी लगाने का समय नहीं होता है। ऐसे में आप आलता लगा सकती हैं। आलता भी मेहंदी की तरह शुभ होता है। बिहार और बंगाल में आलता सोलह श्रृंगार का हिस्सा होता है। बिहार और बंगाल राज्य में शादी के समय नई दुल्हन को आलता जरूर लगाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि यह सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप सावन के इस पवित्र महीने में पैरों के साथ साथ हाथों पर भी आलता लग सकते हैं। आइए देखते हैं आलता के लेटेस्ट डिजाइन।
आलता का इस्तेमाल कोई नया नहीं है। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण माता राधा के पैरों में आलता लगाते थे। पहले के समय में हाथों और पैरों में आलता लगाया जाता था। वहीं भारत में मेहंदी का चलन मुस्लिम शासकों के आने के बाद आया था। आज के समय में मेहंदी महिलाओं के लिए बेहद खास है। इसके अलावा मेहंदी के बिना सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
आलता को आप कम समय में आसानी से लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद सुखाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। आलता को पैरों के साथ साथ हाथों में भी लगाया जाता है। आलता को हाथों पर लगाने के लिए आप इस सिंपल डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। यह सिंपल डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा। (मेहंदी के बेस्ट डिजाइन)
आजकल के इस मॉर्डन लाइफस्टाइल में फैशन ट्रेंड बहुत जल्दी चेंज होता है। ऐसे में आलता के लेटेस्ट और मॉर्डन डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में काफी मददगार है। अगर आप भी सिंपल डिजाइन नहीं लगाना चाहते हैं तो आपके लिए यह डिजाइन परफेक्ट साबित हो सकता है। इस सावन कम समय में हाथों पर लगाएं ये मॉर्डन डिजाइन।
इसे जरूर पढ़ेंःS अक्षर से लगाएं आसान मेहंदी डिजाइन
हाथों पर आलता के साथ-साथ व्हाइट कुमकुम का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाइट कुमकुम और रेड आलता का डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है। इसके लिए आप पहले सिंपल आलता लगाएं। इसके बाद ब्रश की मदद से व्हाइट कुमकुम से बारीक डिजाइन बनाएं। इस सावन आप इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें यकीनन यह आपको बेहद पसंद आएगा। ( सावन पर मेहंदी क्यों लगाते हैं)
इसे जरूर पढ़ेंःKarva Chauth 2020: करवाचौथ पर लगाती हों पैरों में आलता तो देखें लेटेस्ट डिजाइन
आलता को आप मेहंदी के साथ मिक्स मैच करके भी लगा सकते हैं। अगर आपको मेहंदी से हाथों पर डिजाइन बनाने में मुश्किल आती हैं तो आप पहले हाथों पर सिंपल आलता लगाएं। इसके बाद मेहंदी से इस आलता डिजाइन पर बनाएं। मेहंदी डार्क ऑरेंज कलर और रेड आलता का कलर आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा।
आलता का सबसे ज्यादा इस्तेमाल बंगाल, उड़ीसा और बिहार जैसे राज्यों में किया जाता है। इस राज्य की महिलाएं पैरों पर मेहंदी लगाने से ज्यादा आलता लगाना पसंद करती हैं। इसके अलावा आप हाथों पर आलता के लेटेस्ट डिजाइन लागने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्रश की मदद से आप हाथों पर मनचाहा डिजाइन लगा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: SAYAN Mehendi fb, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।