आजकल महिलाओं में सलवार सूट पहनने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है, क्यों कि महिलाएं सलवार सूट में न केवल कंफर्टेबल महसूस करती हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिखती है। हालांकि सलवार सूट की खूबसूरती आपके कैरी करने पर निर्भर करती है, कि आप उसे कैसे स्टाइल कर रहीं है। अधिकतर महिलाएं सलवार सूट में मेकअप तो सही से कर लेती हैं, लेकिन अपनी हेयर स्टाइल को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं। महिलाओं के बाल उनके लुक में एक अहम भूमिका निभाते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ हेयर स्टाइल जिन्हें आप सलवार सूट के साथ स्टाइल कर के आप अपने लुक को और निखार सकती हैं।
बन हेयर स्टाइल
यह हेयर स्टाइल शरारा सूट में काफी अच्छा लगता है। आप इसे आसानी से 5 मिनट में बना सकती हैं।
क्या-क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर स्प्रे
- हेयर बैंड
बन कैसे बनाए
- सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें।
- अब सारे बालों को लेकर नीचे की ओर जूड़ा बना लें। अगर बाल आसपास निकल रहे हैं, तो उन्हें हेयर पिन से सेट करें।
- अगर आप इसे एथनिक लुक देना चाहें, तोबन पर गजरा लगा सकती हैं।
- अब आप अच्छी तरह से हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं।
पोनीटेल हेयरस्टाइल
अगर आप सलवार सूट में सिंपल और गॉर्जियस लुक चाहती हैं, तो पोनीटेल आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे वेर्स्टन वियर के साथ भी बना सकती हैं।
क्या क्या चाहिए
- रबर बैंड
- कॉम्ब
पोनीटेलकैसे बनाए
- पोनी बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें।
- इसके बाद अब सारे बालों को पीछे की ओर लेकर आप हाई पोनी बना लें।
ओपन हेयर हेयरस्टाइल
यह बहुत आसान हेयर स्टाइल है। साथ ही यह हेयर स्टाइल हर फेस की महिलाओं पर अच्छी लगती है।
क्या क्या चाहिए
- कॉम्ब
- स्ट्रेटनर
कैसे बनाए
- सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें।
- फिर हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बालों को स्ट्रेट कर लें।
- अब क्राउन से बालों में आप मिडल पार्टीशन कर लें।
ब्रेड बन हेयर स्टाइल
यह हेयर स्टाइल देखने में काफी यूनिक लगती है। अगर आप बन में कुछ ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो आप बन ब्रेड बन हेयर स्टाइल जरूर ट्राई करें।
क्या-क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर बैंड
कैसे बनाए
- आप सबसे पहले बालों की साइड पार्टिंग करें।
- इसके बाद, आप एक साइड से बाल लेकर फ्रंट से ही ब्रेड बनाती जाएं।
- अब आप पीछे अपनी ब्रेड ले जाकर बचे हुए बालों से भी ब्रेड बना लें
- अब इसे बैंड की मदद से बांध लें।
- अब आप इस ब्रेड को ट्विस्ट करते हुए बन बनाएं और पिन की मदद से इसे फिक्स करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit:instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों