herzindagi
know how you can make French braid in different ways in hindi

एक नहीं, इन चार तरीकों से बनाएं फ्रेंच ब्रेड और पाएं स्टाइलिश लुक

अगर आप फ्रेंच ब्रेड को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो इसे इन अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-01-16, 12:30 IST

जब बालों को स्टाइल करने की बात आती है तो अधिकतर महिलाएं ओपन हेयर लुक रखना बेहद पसंद करती हैं। हालांकि, अगर आप हर बार एक डिफरेंट तरीके से बालों को स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में ब्रेड बनाना भी एक अच्छा विचार है। सिंपल थ्री स्ट्रैन्ड ब्रेड के अलावा भी आप कई तरह के ब्रेड्स बना सकती हैं। जैसे- फ्रेंच ब्रेड भी देखने में उतनी ही स्टनिंग लगती हैं। आप इसे केजुअल्स से लेकर पार्टीज में बेहद आसानी से बना सकती हैं।

फ्रेंच ब्रेड की खासियत यह होती है कि इसे एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। जिसके कारण आप ना केवल हर बार एक न्यू लुक क्रिएट कर पाती हैं, बल्कि आप शॉर्ट हेयर से लेकर लॉन्ग हेयर में भी फ्रेंच ब्रेड बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फ्रेंच ब्रेड को बनाने के कुछ तरीके के बारे में बता रहे हैं-

फ्रेंच ब्रेडेड बन

french branded bun

अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और एथनिक वियर के साथ एक ब्यूटीफुल हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्रेंच ब्रेडेड बनबनाएं। इसे बनाना बेहद ही आसान है। इस ब्रेडेड बन को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप बालों को मिडिल सेक्शन में बांट लें। अब आप एक साइड सेक्शन पिन लगाकर बालों को सिक्योर करें और दूसरी साइड से फ्रंट से फ्रेंच ब्रेड बनाती जाएं। अंत में, आप रबर की मदद से ब्रेड को सिक्योर करें। अब आप दूसरी साइड से भी फ्रेंच ब्रेड बनाएं। अब आप दोनों साइड से ब्रेड लेकर उससे बन बनाएं और उसे पिनअप करें। बस, आपका फ्रेंच ब्रेडेड बन बनकर तैयार है।

फ्रंट फ्रेंच ब्रेड

front french bread

यह एक क्विक फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल है, जो देखने में बेहद ही अच्छा लगता है। अगर आप अपने हेयरस्टाइल से एक चिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्रंट फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल बनाएं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद, आप फ्रंट से बालों को लें और फ्रेंच ब्रेड बनाएं। इसके बाद आप चाहें तो रबर लगाकर बालों को ऐसे ही छोड़ सकती हैं या फिर इससे बाद में बन भी बनाया जा सकता है। यह हेयरस्टाइल केजुअल्स में बेहद अच्छा लगता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक

साइड फ्रेंच ब्रेड विद पोनीटेल

front French Braid

यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे सिर्फ केजुअल्स में ही नहीं, बल्कि ऑफिस या आउटिंग के दौरान भी आसानी से बनाया जा सकता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप साइड हेयर लें और फ्रेंच ब्रेड बनाती जाएं। अब आप बालों में रबर लगा लें। इसके बाद आप सारे बालों से पोनीटेल बना लें और इस फ्रेंच ब्रेड को भी इसके शामिल कर ले। आपका साइड फ्रेंच ब्रेड विद पोनीटेल हेयरस्टाइलरेडी है।

टू फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल

French Braid

इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले बालों को कॉम्ब करके मिडिल पार्टिंग करनी होगी। इसके बाद आप एक साइड से हेयर लें और अपने क्राउन एरिया से ही फ्रेंच ब्रेड बनाती जाएं। अंत में, आप अपने बालों को रबर की मदद से सिक्योर कर लें। इसके बाद आप दूसरी साइड से भी इसी तरह फ्रेंच ब्रेड बनाएं। बस आपका टू फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल रेडी है।

इसे ज़रूर पढ़ें-लंबे बालों पर ट्राई करें ये quick & Easy हेयरस्टाइल्स

तो आपको कौन सा फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल सबसे अच्छा लगा और आप किस फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल को बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram, allthingshair, garnierusa, designtrends, hairstylehub

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।