herzindagi
nail polish matte look tips

नेल पॉलिश को मैट लुक देने के लिए इन तीन हैक्स का लें सहारा

अगर आप अपनी नेलपॉलिश को मैट लुक देना चाहती हैं तो इन हैक्स की मदद ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-06-02, 20:03 IST

अमूमन महिलाएं मेकअप करते समय अपने लिपस्टिक के कलर या आईमेकअप पर अधिक फोकस करती हैं, लेकिन आपकी नेलपेंट भी आपके लुक को काफी प्रभावित करती है। अधिकतर महिलाएं अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए नेल आर्ट डिजाइन्स का सहारा लेती हैं। कई बार महिलाएं पार्लर जाकर नेल आर्ट डिजाइन बनवाती हैं तो कभी खुद घर पर डिफरेंट डिजाइन्स तैयार करती हैं। लेकिन ऐसी भी कई लड़कियां जिन्हें खुद नेल आर्ट करना नहीं आता और हर बार पार्लर जाना उनके लिए संभव नहीं है।

ऐसे में अगर आप अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो ऐसे मैट नेलपेंट करना अच्छा आईडिया हो सकता है। नेलपेंट में मैट लुक छोटे व लंबे नेल्स दोनों पर ही अच्छा लगता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि आप बाजार जाकर ही मैट लुक वाली नेलपेंट खरीदें। अगर आपके पास मैट फिनिश वाली नेलपेंट नहीं है तो भी आप अपनी नार्मल नेलपेंट को आसानी से मैट में बदल सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ आसान हैक्स का सहारा लेना होगा। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी नार्मल नेलपेंट को मैट में बदल सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up

स्टीम का सहारा

nail polish matte look inside

यह किसी भी नेलपेंट को मैट लुक में बदलने का एक आसान, तेज व non-messy तरीका है। इसके लिए आप अपने नेल्स पर नेलपेंट लगाएं, वहीं दूसरी तरफ एक बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसे उबालें। अपने नेल पेंट के दो कोट लगाने के बाद, बस अपने नाखून को कंटेनर के ऊपर इस तरह रखें कि भाप आपके नाखूनों को छू ले। भाप को समान रूप से अपने नाखूनों को कोट करने के लिए अपने हाथों को हिलाती रहें। कुछ ही देर में आप देखेंगी कि आपकी नेलपेंट मैट फिनिश लुक देगी। नेल आर्ट्स कैसे बनाएं, जानें घर पर ही नाखूनों को सजाने के तरीके

 


टेलकम पाउडर की लें मदद

nail polish matte look inside

अपनी पसंद की किसी भी नेल पेंट को मैटिफाई करने का यह यकीनन एक शानदार तरीका है कि आप नेल इनेमल को थोड़े से टेलकम पाउडर के साथ मिलाएं। इसके लिए बस एक कटोरे में थोड़ा सा टेलकम पाउडर लें और उसमें कुछ नेल पेंट मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और तुरंत अपने नाखूनों पर लगाएं। ध्यान रखें कि नेल पॉलिश में पाउडर मिलाने में यह काफी तेजी से सूखता है, इसलिए इसे मिक्स करने के बाद आपको तुरंत ही अपने नाखूनों पर अप्लाई करना होगा। नेल आर्ट टूल किट में जानें किन 4 चीजों को रखना है जरूरी

इसे भी पढ़ें: घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक

 


आईशैडो आएगा काम 

nail polish matte look inside

सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन आईशैडो की मदद से भी मैट फिनिश नेलपेंट लुक रेडी किया जा सकता है। दरअसल, आईशैडो की मदद से आप मैट लुक नेलपेंट रेडी कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पुरानी आईशैडो किट में से अपनी पसंद का कोई कलर टूथपिक की मदद से निकालें और उसे एक डिश में रखें। मेकअप ब्रश के बैकसाइड का उपयोग करके आईशैडो को समान रूप से क्रश करें ताकि इसमें कोई गांठ न हो। अब मिश्रण में थोड़ा सा टेलकम पाउडर मिलाएं। अब, इस आईशैडो मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके टॉपकोट मिलाएं। साथ ही उसे लगातार हिलाती रहें ताकि उसमें कोई गांठ ना हो। जब इसकी नेलपॉलिश कंसिस्टेंसी हो जाए, तब आप इसे अपने नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं। अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@amazonaws.com,joseph.com,elitecme.com) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।