गर्मियों का समय कुछ ऐसा होता है जहां आपकी तन की दुर्गंध खुद को ही नहीं बल्कि औरों को भी परेशान कर देती है। एक तरह से देखा जाए तो ये गर्मियों की बेसिक समस्याओं में से एक है। इसी के साथ, पसीने और इन्फेक्शन के कारण अंडरआर्म्स के पिगमेंटेशन की समस्या भी बढ़ जाती है। अब आप ही बताएं कि जिस सीजन में स्लीवलेस पहनने की जरूरत ज्यादा महसूस होती है उस सीजन में भला पिगमेंटेशन और स्मेल के साथ आप स्लीवलेस कॉन्फिडेंस के साथ कैसे पहन पाएंगी?
अगर देखा जाए तो ये समस्या कई लोगों के साथ होती है और अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव के साथ-साथ हम इस दौरान कुछ खास हैक्स को अपना कर अपनी स्किन को बेस्ट बना सकते हैं। पर आखिर इस मौके पर किया क्या जाए? ये जानने के लिए हमने ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से बात की। शहनाज जी ने हमें बताया कि इस मौसम में अंडरआर्म्स पिगमेंटेशन और स्मेल को कैसे कम किया जाए।
सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर ये परेशानी होती क्यों है। दरअसल, इस परेशानी का अहम कारण तापमान का बढ़ना है। शरीर का ये नेचुरल तरीका है खुद को ठंडा करने का और क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया को पनपने के लिए सही माहौल मिलता है इसलिए पसीने के साथ मिलकर इन्फेक्शन, पिगमेंटेशन, गंदी बदबू और अन्य समस्याएं पैदा होती हैं। बॉडी ओडर असल में पसीना आने के 6 घंटे बाद शुरू होती है और अगर आपके शरीर में बैक्टीरिया ज्यादा है, इन्फेक्शन का असर हो रहा है, सूरज की धूप का असर हो रहा है तो ये और जल्दी भी हो सकता है। आपके शरीर का हर हिस्सा साफ होना चाहिए और ये एक तरीका है इस बैक्टीरिया को खत्म करने का।
इसे जरूर पढ़ें- गर्दन की लटकती स्किन को टाइट करने का सबसे आसान तरीका, झुर्रियां हो जाएंगी कम
गर्मियों के समय शरीर के कुछ हिस्सों में ज्यादा समस्याएं होती हैं और वहीं ज्यादा पसीना पैदा होता है और बैक्टीरिया के डिकम्पोज होने के कारण स्किन में कालापन और पसीने की बदबू महसूस होती है। जहां भी हमारी स्किन मुड़ती है वहां पिगमेंटेशन की समस्या बहुत ज्यादा होती है। गर्दन के पीछे, अंडरआर्म्स, पैरों में, कमर के आस-पास, ब्रा के पास आदि आपको पसीने की बदबू बहुत महसूस होगी। इन जगहों को दिन में दो बार साफ करने की कोशिश करें। एक बार पूरा नहाने के बाद अगर दूसरी बार आप नहीं नहा पा रहे हैं तो गीले कपड़े या टिशू से इन्हें पोंछने की कोशिश करें।
अपने नहाने के पानी में एसेंशियल ऑयल या फिर कोलोन (cologne) जैसी चीज़ें मिलाएं। एंटी-प्रिस्पिरेंट्स और डियोड्रेंट्स भी कापी असरदार साबित हो सकते हैं।
शहनाज हुसैन के मुताबिक अधिकतर लोग रोल ऑन लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में गर्मियों के मौसम में स्प्रे ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। ये लंबे समय तक बदबू को रोकने में कारगर होता है, लेकिन इसे स्किन के ज्यादा करीब से न लगाएं क्योंकि इससे स्किन में कालापन बढ़ सकता है।
अंडरआर्म्स की बदबू को हटाने के लिए आप वैक्सिंग भी करवा सकती हैं। ये ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है और अगर आप वैक्सिंग नहीं करवाती हैं तो भी बालों को शेव करने के बारे में सोचें। अंडरआर्म्स के बाल हटाने से ज्यादा बेहतर तरीके से आपकी बॉडी ओडर कम हो सकती है।
वैक्सिंग के बाद आप उस एरिया में ठंडे पानी की पट्टी रख सकती हैं। इससे उस एरिया के पोर्स बंद हो जाएंगे और आपकी स्किन में दाने भी नहीं होंगे।
वैसे इस नुस्खे को बताने से पहले मैं आपको बता दूं कि बेकिंग सोडा कई लोगों को सूट नहीं करता है इसलिए आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। कई लोगों को इसके इस्तेमाल से उल्टा रिएक्शन भी होता है। बेकिंग सोडा उन इंग्रीडिएंट्स में से एक है जो शरीर की दुर्गंध कम करने में मदद कर सकता है।
बेकिंग सोडा और पानी का मिक्सचर बनाकर आप अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। इसे 10 मिनट बाद धो लें। कुछ लोग इसमें नींबू का रस भी मिलाते हैं, लेकिन ऐसा करने से जलन हो सकती है। आप बेकिंग सोडा को टैल्कम पाउडर के साथ मिलाकर अंडरआर्म्स पर छिड़क भी सकती हैं। इससे लंबे समय तक उस जगह पर बैक्टीरिया नहीं आएगा।
आप अंडरआर्म्स की बदबू के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये ज्यादा सेफ तरीका है जो कई लोगों को सूट कर जाता है। आप 2 चम्मच गुलाब जल में 2 बूंद टी-ट्री एसेंशियल ऑयल मिलाएं और उसे कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स में लगाएं। इससे अंडरआर्म्स की दुर्गंध कम होती है और वो एरिया भी फ्रेश बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों के लिए घर पर बनाएं क्ले फेस पैक, शहनाज हुसैन से जानें स्किन केयर टिप्स
अब हमने कई सारे बॉडी ओडर को कम करने वाले सॉल्यूशन देख लिए तो पिगमेंटेशन की समस्या पर भी बात कर लेते हैं। दरअसल, स्किन के मुड़ने और पसीना ज्यादा आने के कारण अंडरआर्म्स का कालापन भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको कुछ स्टेप्स अपनानी चाहिए।
आलू के स्लाइस को अंडरआर्म्स पर रब करें। ये न सिर्फ पिगमेंटेशन में मदद करता है बल्कि ये बॉडी ओडर के लिए भी ज्यादा बेहतर होता है।
Alpha Hydroxy Acid या AHA लोशन भी इस समस्या के लिए असरदार होगा। अमेरिकन अकादमी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने भी इसे स्किन केयर के लिए एक अच्छा ऑप्शन बताया है। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क अंडरआर्म्स कम हो सकते हैं।
रेटिनॉल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है और साथ ही साथ ये एंटी-एजिंग के लिए भी अच्छा होता है। ऐसे में डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को कम कर सकता है।
अंडरआर्म्स का एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से न सिर्फ कालापन दूर होगा बल्कि डेड स्किन और बैक्टीरिया भी खत्म होगा और अंडरआर्म्स की बदबू भी कम होगी।
ये सारे तरीके कई लोगों के लिए कारगर साबित हो सकते हैं, लेकिन आपके इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपकी स्किन पर कोई चीज़ सूट नहीं करती है तो उसे न लगाएं। कई लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है और इसलिए उन्हें बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।