herzindagi
for a perfect bridal glow exfoliate these body parts article

परफेक्ट ब्राइडल ग्लो पाने के लिए शरीर के इन हिस्सों को करें एक्सफ़ॉलिएट

अगर बनने वाली दुल्हन तो ब्यूटी पार्लर जाकर केवल फेशिलय ही ना करवाएं बल्कि शरीर के इन हिस्सों को भी एक्सफ़ॉलिएट करें। शरीर के इन हिस्सों को एक्सफ़ॉलिएट कर आप पा सकेंगी परफेक्ट ब्राइडल ग्लो।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-01-25, 17:57 IST

सादियों का सीज़न शुरू हो गया है और सबकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इस तैयार में केवल ब्यूटी पार्लर ही जाना काफी नहीं। बल्कि खुद से शरीर के इन हिस्सों को एक्सफ़ॉलिएट करने की जरूरत है। शरीर के इन हिस्सों को एक्सफ़ॉलिएट करने से आपका केवल चेहरा ही नहीं बल्कि पूरी शरीर ही सुंदर और तरोताजा नजर आता है।

दरअसल पार्टी के लिए तैयार होने के लिए या दुल्हन बनने के लिए लड़कियां केवल फेशियल कराना ही काफी समझती हैं। मालूम नहीं हर कोई सुंदरता को केवल चेहरे से ही जोड़ कर क्यों देखता है। जबकि सुंदर दिखने के लिए सुंदर चेहरे के अलावा हाथ-पैर, होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों का भी सुंदर और साफ दिखना जरूरी होता है। तो अगर बनने वाली दुल्हन तो ब्यूटी पार्लर जाकर केवल फेशिलय ही ना करवाएं बल्कि शरीर के इन हिस्सों को भी एक्सफ़ॉलिएट करें। शरीर के इन हिस्सों को एक्सफ़ॉलिएट कर आप पा सकेंगी परफेक्ट ब्राइडल ग्लो। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं उन 5 बॉडी पार्ट्स को एक्सफ़ॉलिएट करने के कुछ आसान तरीके।  

सुंदर पैर 

for a perfect bridal glow exfoliate these body parts inside

चेहरे के अलावा दुल्हन के पैरों का भी सुंदर दिखना जरूरी है। खासतौर पर दुल्हन की एड़ियां फटी हुई बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। दुल्हन की एड़ियां हमेशा सॉफ्ट और चिकनी होनी चाहिए। पैरों की स्किन शरीर के बाक़ी हिस्सों की तुलना में ज्यादा सख़्त होती है और ये जल्दी फट भी जाती हैं। ऐसे में पैरों को जरूर एक्सफ़ॉलिएट करें। पैरों को एक्सफ़ॉलिएट करने के लिए किसी हैवी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर घर पर ही नमक और नींबू से पैरों को स्क्रब करें। इससे पैर पूरी तरह से साफ हो जाएंगे और एड़ियां भी सॉफ्ट बन जाएंगी। 

परफेक्ट होंठ

for a perfect bridal glow exfoliate these body parts inside

फेशियल के बाद भी होंठो को एक्सफ़ॉलिएट करने की जरूरत पड़ती है। शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में होंठो पर डेड सेल्स जल्दी इकट्ठे होते हैं और होंठों की स्किन भी जल्दी ड्राय होती है। ऐसे में हमेशा सुबह उठकर ऑलिव ऑयल में ब्राउन शुगर मिलाकर होठों पर स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करें। होठों को चीनी से स्क्रब करने के बाद बादाम तेल लगाएं। इससे होंठ मुलायम और लाल बनते हैं। 

कोहनी का कालापन

for a perfect bridal glow exfoliate these body parts inside

ये सबसे ज्यादा जरूरी हिस्सा है। हर किसी की कोहनी काली होती है और इस पर कोई ध्यान भी नहीं देता। इसलिए दुल्हन बनने से पहले कोहनी के कालेपन को जरूर दूर कर लें। कोहनी को एक्सफ़ॉलिएट करने के लिए बेकिंग सोडा और दूध को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और फिर इस पोस्ट को कुहनी पर लगाकर रगड़ें। हर रोज ऐसा करें। इससे कोहनी का कालापन दूर होगा और कोहनी की रंगत में भी सुधार होगा।

अंडरआर्म्स को यूं करें साफ

for a perfect bridal glow exfoliate these body parts inside

वेक्स कराने के बाद भी अंडरआर्म्स में कालापन रह जाता है। ऐसे में इस हिस्से को एक्सफ़ॉलिएट करना जरूरी होता है। लेकिन इस हिस्से को एक्सफ़ॉलिएट करने के लिए हार्स चीजों की बजाय सॉफ्ट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए दही और संतरे के सुखाए गए छिलके के पाउडर से बनाया हुआ स्क्रब बेस्ट रहता है। 

नोट- अंडरआर्म्स में दो मिनट से ज़्यादा किसी भी स्क्रब का इस्तेमाल ना करें। 

सेक्सी पीठ

for a perfect bridal glow exfoliate these body parts inside

अगर बैकलेस ब्लाउज पहनने वाली हैं तो पीठ पर किसी भी तरह के एक्ने या उसके निशान नहीं दिखने चाहिए। पीठ पर दिखने वाले एक्ने के दाग पीठ को सेक्सी नहीं भद्दा दिखाते हैं। इसलिए नहाते समय नियमित रूप से लूफ़ा की मदद से पीठ को स्क्रब करें। इसके अलावा आप बेसन में हल्दी और दही मिलाकर भी पीठ को किसी की सहायता लेकर एक्सफ़ॉलिएट कर सकती हैं। इससे आप सेक्सी बैक पा सकती हैं।

 

तो आज से ही इन टिप्स को फॉलो कर पाएं बेस्ट ब्राइडल लुक। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।