Winters के आने का अहसास मेरे लिए बेहद खुशी भरा होता है और ठंडे होते हाथ-पैर मुझे winters के आने का संकेत भी देने लगता है। लेकिन मेरा मन जानता है कि कैसे पूरी सर्दियां मेरे हाथ और पैर ठंडे रहने वाले हैं। मैं यह जानना चाहती हूं कि क्या हाथ व पैरों के ठंडे होने का कारण ठंडा मौसम हैं? या फिर इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं? क्योंकि कई बार में हाथ और पैर वैसे भी ठंडे रहते हैं। इस बारे में जानने के लिए मैंने SPPC के CMO Dr. Subodh Bhatnagar से बात की तब उन्होंने बताया कि हमेशा हाथ और पैर ठंडे रहने के पीछे ठंड के अलावा कई और कारण भी हो सकते हैं। चलिये Dr. Subodh Bhatnagar से जानें क्या हैं वे कारण...और इससे बचने के उपाय क्या हैं।
Dr. Subodh Bhatnagar का कहना है कि अगर winters में कभी-कभी ही आपके हाथ व पैर ठंडे रहते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन पूरे मौसम या लगातार आपके हाथ व पैर ठंडे रहते हैं तो आपको इसके सभी possible reasons पर विचार करना चाहिए। क्योंकि इसके पीछे diabetes, weak blood circulation, ल्यूपस, thyroid, nervous system disorders, anemia और scleroderma आदि बीमारियां हो सकती हैं। Severe frostbite muscles, blood vessels तथा nerves को नुकसान पहुंचाने लगता है और हाथ व पैर ठंडे होने लगते हैं।
Dr. Subodh Bhatnagar का कहना है कि 'बाहर की ठंडी हवा हमारी blood circulation को प्रभावित करती है, जिससे हाथ व पैर ठंडे होना normal है। जिन महिलाओं को ये समस्या अधिक रहती है, उन्हें starting से diet का ध्यान रखना चाहिए। आयुर्वेद में त्रिकुटि, पिपली चूर्ण और अश्वगंधा के सेवन से अधिक ठंड लगने की परेशानी में राहत मिलती है। Diet में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप अधिक मात्रा में चाय व कॉफी पीना शुरू कर दें।'
Read more: सर्दियों में arthritis का pain आपको भी करता हैं परेशान, तो broccoli और पालक खाएं
Image Courtesy: Shutterstock.com
दालचीनी में महत्वपूर्ण विटामिन बी के साथ मैंग्नीज और पोटेशियम सहित कई nutrients होते हैं। यह nutrients हाथ और पैर में blood circulation बढ़ाकर हाथ और पैर की सुन्नता को दूर करने में help करते है। Dr. Subodh Bhatnagar कहते हैं कि अच्छी तरह से blood circulation के लिए regular 2 से 4 ग्राम दालचीनी लेनी चाहिए। एक गिलास गुनगुने पानी में आधी छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रेगलुर खानी चाहिए।
हल्दी का सेवन करें। हल्दी में मौजूद curcumin नाम का तत्व पूरी body में blood circulation में सुधार करने में help करता है। समस्या होने पर एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिक्स करके हल्की आंच पर पकाएं। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में एक बार पीने से blood circulation में सुधार होता है। आप हल्दी और पानी से बने पेस्ट से प्रभावित हिस्से पर मसाज भी कर सकती हैं।
अगर इन उपायों को अपनाने के बाद फिर भी आपको अपनी problem का solution नहीं मिलता तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।