रूखे बालों में अक्सर परेशान करते हैं। लेकिन जब बाल कर्ली होते हैं, तो इन्हें संभालना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से हमें स्मूथिंग या कैरेटिन करवाना पड़ता है। लेकिन कई बार ये हमारे बजट में नहीं होते हैं। इसलिए हम इसे नहीं करा पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाएं। इससे आपके बाल सीधे नजर आएंगे। साथ ही, आपको बाजार के ज्यादा प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने रुखे बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम बनाते हैं। यह बालों को चमकदार भी बनाता है। आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसके बालों को शैंपू से साफ करें। इससे आपके असर देखने को मिल जाएगा। आपके घुंघराले बाल सिल्की दिखाई देंगे।
दही का करें इस्तेमाल
आप अपने बालों में दही का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे लगाने से आपके बालों को पोषण मिलता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को मुलायम और मजबूत बनाता है। दही को सीधे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। साथ ही, इसे हफ्ते में 1 या 2 बार ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके बाल सुंदर लगेंगे। घुंघराले बालों को संभालने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: घुंघराले बालों की करनी हैं अच्छी तरह से केयर तो इन टिप्स को करें फॉलो
इन बातों का रखें ध्यान
- आप अपने बालों को नियमित रूप से ट्रिम जरूर करवाएं।
- घुंघराले बालों को बाहर जाते समय कवर करके रखें।
- बालों को गर्म पानी से ज्यादा न धोएं।
- अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग न करें।
घुंघराले बालों में आप इन चीजों का इस्तेमाल करके उन्हें सिल्की बना सकते हैं। साथ ही, आपके बालों में ज्यादा बाजार के प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूले। इससे आपको सही मात्रा में चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका पता चल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Thick Long Curly Hair: बारिश के मौसम में घुंघराले बालों को मजबूती देगा यह घरेलू ट्रीटमेंट, कुछ ही दिनों में दिखेगा बदलाव
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों