खाने के स्वाद को बढ़ाने और सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही का उपयोग त्वचा और बालों पर भी किया जाता है। इसका कारण दही में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। बालों और ्त्वचा पर दही लगाने से क्या होता है, यह जानने के लिए हमने शहनाज हुसैन से बात की है। उन्होंने हमें बताया कि दही के इस्तेमाल से बालों को प्रोटीन मिलता है। चलिए विस्तार से जानत हैं कैसे करें बाल और त्वचा पर दही का उपयोग।
ऑयली स्किन को स्क्रब करने से फायदा होता है। आपको बाजार से महंगे स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप दही से फेस स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए चावल के आटे में, दही और चुटकी भर हल्दी मिक्स करें। अब इस स्क्रब को त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़कर पानी से चेहरे को धो लें।
दही से फेस मास्क भी बनाया जा सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच चोकर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद, अंडे का सफेद भाग और दही मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: Skin Care: दही को इस तरह करें अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल
इसे भी पढ़ें: त्वचा को हेल्दी रखने के लिए इस तरह करें दही का इस्तेमाल
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।