Mehndi Designs For Kartik Purnima: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे अरेबिक मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

Easy Mehndi Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको हथेली के आकार को ध्यान में रखकर ही मेहंदी का डिजाइन पसंद करना चाहिए।

easy arabic mehndi designs for long hands

Kartik Purnima Mehndi Designs 2023: मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके कई डिजाइन आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन आने वाला है और इस दिन सत्यनारायण जी की पूजा की जाती है। बता दें कि हर तीज-त्योहार पर हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी को लगाना काफी शुभ माना जाता है।

खासकर हाथों के आकार के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन चुनने में हमें मुश्किल का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं अरेबिक मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस जिन्हें आप अपने लम्बे हाथों पर आसानी से लगा सकती हैं।

हाथ फूल डिजाइन अरेबिक मेहंदी

hathfool arabic mehndi

लम्बे हाथों के साथ-साथ अगर आपके हाथों की उंगलियां भी काफी लंबी हैं तो इस प्रकार से आप हाथफूल के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप बारीकी से मिनिमल डिजाइन की अरेबिक मेहंदी लगायें। बता दें कि तस्वीर जैसा डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं।

मिनिमल डिजाइन अरेबिक मेहंदी

minimal arabic mehndi

अगर आप मॉडर्न डिजाइन का मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से बनाये गये फूल-पत्ती के आकार में पैटर्न बना सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को आप 2 से 3 उंगलियों पर बेल मेहंदी डिजाइन की तरह भी बना सकती हैं।इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

उंगलियों के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन

arabic ehndi designs for finger

भरी हुई उंगलियों वाले डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के जालीदार डिजाइन की अरेबिक मेहंदी को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी को चुन सकती हैं। वहीं इस तरह का बारीक डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं।

कट आउट डिजाइन अरेबिक मेहंदी

cut out arabic mehndi

मॉडर्न डिजाइन की भरे हाथों वाली मेहंदी के डिजाइन को हाथों पर लगाना चाहती हैं तो कट आउट पैटर्न के डिजाइन को हथेली पर बना सकती हैं। इसके लिए आप बड़े-बड़े आकर के फूल और बेल डिजाइन को बारीकी से भरकर बना सकती हैं। मेहंदी के डिजाइन की आउटलाइन के लिए आप मोटी लकीर बनाएं।इसे भी पढ़ें:लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस

फुल हैण्ड अरेबिक मेहंदी डिजाइन

full hand arabic mehndi

भरे हाथों की मेहंदी के डिजाइन को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप कई डिजाइन के पैटर्न को बना सकती हैं। इस तरह के भरे हुए डिजाइन में आप जालीदार, केरी, पीकॉक और फूल-पत्ती के आकार की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं।

अगर आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन लम्बे हाथों के लिए अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP