herzindagi
image

Skin Toner: चेहरा रहेगा फ्रेश जब एक्सपर्ट के बताए गए टोनर का करेंगी इस्तेमाल

चेहरे को फ्रेश रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके चेहरे पर चमक दिखाई देती है। इसलिए आपको घर पर बने टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-02-17, 13:14 IST

चेहरे को साफ रखना हर मौसम में जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे पर डलनेस नजर नहीं आती है। साथ ही, चेहरे पर कई सारी अलग-अलग समस्याएं होने लगती है। इसकी वजह से हमें महीने में एक या दो बार पार्लर जाना पड़ता है। लेकिन इससे भी कुछ ही समय का निखार चेहरे पर नजर आता है। इससे बेहतर है कि आप घर पर एक फ्रेशनेस टोनर को बनाएं। इस टोनर को लगाने से आपकी स्किन फ्रेश रहेगी। डॉक्टर स्वाति ने इसका नुस्खा हमारे साथ शेयर किया। इसमें उन्होंने टोनर को कैसे बनाएं इसका तरीका और फायदे शेयर किया। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह से टोनर को बनाएं।

टोनर बनाने के लिए सामग्री (How To Make Homemad Toner)

How To Make Homemad Toner

  • संतरे के छिलके
  • गुलाब की पंखुड़ियां
  • पानी

टोनर बनाने का तरीका (Homemade Skin Care Toner)

  • टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले संतरे के छिलके को अलग कर लेना है।
  • इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़कर एक बर्तन में रखना है।
  • अब इन सभी चीजों को पानी से साफ कर लेना है।
  • इसके बाद दूसरे पैन में पानी लेकर इसमें इन दोनों चीजों को उबालना है।
  • फिर इसे ठंडा करके छान लें।
  • इसके बाद इसे स्पे बोतल में स्टोर कर लें।

इसे भी पढ़ें: Toner For Skin: सर्दी में चेहरे पर लगा सकती हैं ये टोनर, जानें कैसे करें घर पर तैयार

टोनर को इस्तेमाल करने का तरीका

Toner for skin care (3)

  • इसके लिए आपको अपने चेहरे पर से मेकअप को साफ करना है।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करना है।
  • इसके बाद इसे कुछ समय के लिए चेहरे पर लगा रहने देना है।
  • फिर आप किसी और चीज को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी।

एक्सपर्ट के बताए गए इन तरीकों से आप घर पर टोनर बनाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, आपको बाहर के टोनर को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे घर पर चाहें तो बनाकर स्टोर कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन भी हाइड्रेट रहेगी। इसके अलावा आप जब स्किन पर कुछ लगाएंगी तो ड्राइनेस नजर नहीं आएगी। अगर आपको किसी तरह की कोई और स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम है, तो इसके लिए आप एक्सपर्ट की राय ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में स्किन को रखना है हाइड्रेट, तो इस्तेमाल करें घर पर बनाएं ये टोनर

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।