herzindagi
pomegranate lip mask Home remedies

Dadi Maa Ka Nuskhe: ‘अनार के बीज’ से बने Lip Mask से पाएं गुलाबी होंठ

अगर सर्दियों में आपके होंठ ज्यादा फट रहे हैं और उनका रंग भी डार्क हो रहा है तो आपको दादी मां का यह नुस्खा जरूर अपनाना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2019-11-19, 22:40 IST

सर्दियों का मौसम वैसे तो बेहद लुभावना होता है। मगर, इस मौसम में त्वचा में रूखापन आ जाता है और त्वचा फटने लगती है। वैसे तो इस मौसम में शरीर की हर भाग की त्वचा रूखी हो जाती हैं मगर, सब से ज्यादा ड्रायनेस होंठों पर आती है। इस मौसम पर यदि होंठों का ध्यान न रखा जाए और उनकी केयर ठीक से न की जाए तो होंठ ड्राय होकर फटने लगते हैं। ऐसे में बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स आते हैं जो होंठों की मुलायमियत को बनाए रखते हैं। मगर, यह टेम्प्रेरी होते हैं। जब तक आप इनका यूज करेंगी तब तक यह आपके होंठों को मुलायम रखेंगे और जैसे ही आप इन्हें लगाना बंद कर देंगी वैसे ही आपके होंठ ड्राए होकर फटने लगेंगे। कई बार इन प्रोडक्ट्स से होंठों के रंग पर भी असर पड़ता है। यह प्रोडक्ट्स आपके होंठों को डार्क भी कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आप के होंठ फटे भी नहीं और गलाबी भी बने रहें तो आपको इसके लिए दादी मां का यह नुस्खा जरूर अपनाना चाहिए। आप अपने घर पर ही अनार के बीज का लिप मास्क बना कर अपने होंठो को फटने और डार्क होने से बचा सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर पर आप अनार की बीज का लिप मास्क कैसे बना सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ 1 लिपस्टिक से करें अपना पूरा मेकअप, चेहरे पर आएगा दोगुना ग्लो

pomegranate lip mask, pomegranate lip mask DIY

सामग्री 

  • अनार के बीज क्रश किए हुए 
  • 1 छोटा चम्मच मलाई 

इसे जरूर पढ़ें: बहुत रोमांटिक होती हैं पिंक लिपस्टिक वाली लड़कियां, जानें अपने लिप कलर के बारे में

विधि 

  • आपको सबसे पहले एक अनार लेना है और उसका जूस निकालना है। 
  • जूस को अलग करें और उसके क्रश्ड बीजों को अलग निकाल लें। 
  • इन्हें आप मलाई के साथ मिलाएं। ध्यान रखें मलाई ठंडी होगी तो बेहतर होगा। 
  • इसके बाद आप इस पेस्ट को 10मिनट के लिए अपने होंठों पर लगा लें। 

 

  • 10मिनट बाद आपको अपने होठों को गुनगुने पानी से वॉश कर लेना है। 
  • आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस लिप मास्क को यूज कर सकती हैं आप जितनी बार होंठों पर यह मास्क लगाएंगी उतना ही आपके होंठों को फायदा मिलेगा। आपके होंठ गुलाबी होने के साथ सॉफ्ट होंगें और फटेंगे नहीं। जानिए आपके लिए कौन सी लिपस्टिक है बेहतर मैट, क्रीमी या ग्लॉसी?
  • आपको बता दें कि अनार के बीज आपके होंठों की त्वचा को बहुत अच्छे से एक्सफोलिएट करते हैं और मलाई से होंठों की स्किन को मॉइश्चराइजर मिलता है। 

pomegranate lip mask Homemade

क्यों फटते हैं होंठ 

  • सर्दियों में होंठों के फटने का कारण बेशक ठंडी हवा हो सकता है मगर, आमतौर पर जब आपके होंठ फटते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। 
  • अगर आप धूम्रपान करती हैं तो आपके होंठों की त्वचा रूखी हो सकती हैं। चेहरे पर तुरंत ग्लो लाते हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, एक बार जरूर करें ट्र्राई
  • अगर आप बहुत कम मात्रा में पानी पीती हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की वजह से होंठों के फटने की शिकायत हो सकती हैं। 

 

  • अगर आप ज्यादा चाय या कॉफी पीती हैं तो आपको ड्राय लिप्स की परेशानी हो सकती हैं क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती हैं। 
  • अगर आप रात में लिपस्टिक लगाकर सो जाती हैं तो इससे भी आपके होंठों को ऑक्सीजन नहीं मिलती और होंठों की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में आपके होंठ फटने लगते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।