लिपस्टिक यकीनन होंठों को बेहद खूबसूरत बनाती हैं। अमूमन महिलाएं सिर्फ बाहर निकलते समय ही नहीं, बल्कि घर पर भी लिपस्टिक लगाना पसंद करती है। लेकिन जब लिपस्टिक खरीदने की बात आती है तो कुछ भी महज पसंद आने पर खरीदना ठीक नहीं है। आपको यह समझना चाहिए कि मार्केट में आपको अनगिनत तरह के लिपस्टिक शेड्स मिलेंगे। परफेक्ट लिपस्टिक का अर्थ यह नहीं है कि आप अपने लिए एकदम सही कलर का चयन करें। बल्कि आपको यह भी देखना चाहिए कि आप जो लिपस्टिक ले रही हैं, वह मैट, ग्लॉसी या क्रीमी है। दरअसल, विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है और इसलिए यह जरूरी है कि आप मौके और मौसम को देखते हुए ही लिपस्टिक का चयन करें। अब सवाल यह उठता है कि किस मौके पर कौन सी लिपस्टिक लगाई जाए तो चलिए आज हम आपको इस लेख में न सिर्फ अलग-अलग तरह की लिपस्टिक के बारे में बता रहे हैं, बल्कि किस अवसर पर कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगेगी, इसके बारे में भी बताएंगे-
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर तुरंत ग्लो लाते हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, एक बार जरूर करें ट्राई
मैट लिपस्टिक
मैट लिपस्टिक में अधिक डार्क कलर मिलते हैं। यह शाइनी नहीं होते और कलर्स को डिफलेक्ट करते हैं। चूंकि इनमें मॉइस्चर की कमी होती है, इसलिए अगर आपके फटे या पतले होंठ हैं तो मैट लिपस्टिक लुक आप पर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। यह हाइड्रेटेड होंठों पर बेहतरीन लुक देते हैं। आप चाहें तो लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले होंठों को हाइड्रेट भी कर सकती हैं। मैट लिपस्टिक की खासियत यह होती है कि यह होंठों पर लंबे समय तक टिकती है, इसलिए अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं या आपको अपने काम में लगातार क्लाइंट मीटिंग्स अटेंड करनी पड़ती हैं तो आप मैट लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं।
क्रीम लिपस्टिक
क्रीम लिपस्टिक में वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है और इसलिए वह होंठों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें मैट लिपस्टिक की तुलना में अधिक ऑयल होता है। यह मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक के बीच की श्रेणी में आती है। क्रीम लिपस्टिक में वैक्स होने के कारण यह होंठों पर काफी देर तक टिकती है। क्रीमी लिपस्टिक का इस्तेमाल ठंड के मौसम में करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि गर्मी व ह्यूमिडी के मौसम में यह पिघलने लग जाती हैं। गर्मी के मौसम में इन्हें फ्रिज में रखना बेहतर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:लिपस्टिक के पुराने शेड्स से हो गईं हैं बोर तो ट्राय करें ये अनयूजुअल कलर्स
ग्लॉसी लिपस्टिक
ग्लॉसी लिपस्टिक आपको होंठों को शाइनी बनाती है। यह ड्राई और पतले होंठों के लिए एकदम परफेक्ट है। इन लिपस्टिकों में ल्युमिनोसिटी फैक्टर अधिक होता है। इतना ही नहीं, यह आपके होंठों को हाइड्रेट भी रखती है। यह आपके होंठों को सेमी-शीयर लुक देते हैं। आप लिक्विड या स्टिक में ग्लॉसी लिपस्टिक ले सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों