आंखें हैं जो सभी को आसानी से अट्रैक्ट करती हैं। इसलिए इन्हें और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मेकअप लुक में आंखों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
काजल, आई लाइनर के अलावा मस्कार आई मेकअप का अहम हिस्सा है। परफेक्ट आई मेकअप के लिए मस्कारा लगाना जरूरी होती है। केवल मस्कारा लगाने से भी आंखें सुंदर लगती हैं।
कई बार क्या आप भी केवल मस्कारा ही लगाती हैं? अक्सर ऐसा होता है कि मस्कारा फैल जाता है या फिर ज्यादा लग जाता है। क्या आप जानती हैं कि मस्कारा लगाने का भी सही तरीका होता है? बेहद छोटी-छोटी गलतियां है जिनके कारण आई मेकअप खराब हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मस्कारा से जुड़ी कौन सी हैं वह गलतियां जिन्हें करने से बचना चाहिए।
क्या आपको भी लगता है कि मस्कारा लगाना का मतलब सिर्फ पलकों पर प्रोडक्ट लगाना है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आई मेकअप करने का भी एक सही तरीका होता है, जिसे फॉलो करना जरूरी होता है। आपको वैंड्स को पलकों के बेस से लेकर टिप तक विगल करना होगा। ऐसा करने से आपकी पूरी पलकों पर मस्कारा आसानी से लग जाएगा।
क्या आप भी टॉप लैशेज पर मस्कारा लगाती हैं? यह एक सामान्य गलती है जो हम सभी करते हैं। इससे ऊपरी पलकें स्मज हो जाती हैं। इसलिए हमेशा लोअर लैश से शुरुआत करनी चाहिए। हल्के हाथ से नीचे की लैशेज पर मस्कारा लगाएं। ऊपरी पलक पर मस्कारा लगाते वक्त सीधे आगे की ओर देखें और वैंड को लैशेज के बेस पर रखें। अब जिग-जैग मोशन में अपनी पलकों को घुमाए। इससे आपकी पलकों को कर्ल इफेक्ट मिलेगा। (मस्कारा से जुड़े हैक्स)
इसे भी पढ़ें:प्रोफेशनल की तरह मस्कारा अप्लाई करने के लिए ये रहा स्टेप बाई स्टेप तरीका
क्या आप जानती हैं मस्कारा भी अलग-अलग प्रकार होते हैं। कुछ मस्कारा का काम आईब्रो को वॉल्यूम और थिकनेस देने का होता है। वहीं कई मस्कारा आईब्रो को कर्ल लुक देते हैं। इसलिए आपको हमेशा एक ही मस्कारा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसलिए अपने पास कम से कम 2-3 मस्कारा जरूर रखें। इससे आपका आई मेकअप अफेक्ट करेगा। (मस्कारा लगाने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें:जानिए मस्कारा अप्लाई करने के चार अलग-अलग तरीके
वाटरप्रूफ मस्कारा लगाने का फायदा यह होता है कि यह फैलता नहीं है, लेकिन आपको इसका रोजाना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपकी आई लैशेज खराब हो सकती हैं। वाटरप्रूफ मस्कारा तभी लगाया जाता है जब आप कहीं बीच पर जा रही हों या फिर पानी के कॉन्टैक्ट में आने की संभावना हो।
क्या आप भी मस्कारा हटाते वक्त आई लैशेज को खींचती हैं? अगर आप ऐसा करती हैं तो इसके कारण पलके टूट सकती हैं। यह मस्कारा हटाने का बिल्कुल गलत तरीका है। मस्कारा हटाने के लिए आपको किसी मेकअप रिमूवर का उपयोग करना चाहिए। आप चाहें तो नेचुरल चीजें जैसे कोकोनट ऑयल से भी मस्कारा हटा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।