आई मेकअप खासकर की मस्कारा लगाना थोड़ा-सा मुश्किल हो सकता है, अगर आप इसे पहली बार लगा रही हैं। एप्लिकेटर की मदद से इसे पलकों पर लगा पाना इतना आसान नहीं है। मस्कारा का काम पलको को एन्हांस करना होता है। इससे पलकें कर्ल होती हैं और सुंदर दिखती हैं। लेकिन अगर आपको मस्कारा लगाना नहीं आता या आप गलत टेकनीक अपनाती हैं, तो आपका मस्कारा स्मज हो सकता है और आपकी पलकें और खराब लग सकती हैं। अगर आप सही तरीके से मस्कारा लगाना चाहती हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप मस्कारा लगाना बताएंगे।
सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पलकें साफ हों। उनमें किसी भी तरह का मेकअप न लगा हो, इससे पलकें क्लंप होने से बचेंगी। इसके बाद कर्लर की मदद से अपनी पलकों को कर्ल कर लें। ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि आप आंखों पर ज्यादा फोर्स न लगाएं। अगर आप कर्लर इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, तो आप अपनी उंगली की मदद से भी पलकों को कर्ल कर सकती हैं।
मस्कारा लगाने से पहले एक्सेस प्रोडक्ट को ट्यूब पर ही साफ कर लें। अब एकदम सीधा देखें और पलकों पर बीच से मस्कारा लगाना शुरू करें। एप्लिकेटर को आइलैशेस पर नीचे से ऊपर को ओर लगाएं, ताकि यह बेस से टिप तक लगे।
यह सबसे ट्रिकी पार्ट होता है, क्योंकि आप मिडल पर तो मस्कारा लगा लेते हैं, लेकिन कॉर्नर पर मस्कारा लगा पाना मुश्किल होता है। इसके लिए एप्लिकेटर को पूरा इस्तेमाल करने की बजाय कॉर्नर से अपनी आई लैशेज पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें :इन मस्कारा हैक्स के बारे में जानने के बाद आंखें लगेंगी बेहद ब्यूटीफुल
हममें से अधिकांश महिलाएं सिर्फ ऊपर की पलकों पर ही मस्कारा लगाती हैं। जब तक आप नीचे मस्कारा नहीं लगाएंगी, आपका लुक कंपलीट नहीं होगा। लोअर लैशेज पर मस्कारा लगाने से पहले किसी टिश्यू को आंखों के नीचे सेट करें। फिर एप्लिकेटर की मदद से मिडल से शुरू करें। इसी तरह नीचे वाली पलकों के कॉर्नर में भी मस्कारा लगाएं।
क्या आपको लगा स्टेप्स खत्म और काम हो गया? जी नहीं, मस्कारा आपकी आंखों पर दिखे, इसके लिए आपको एक कोट और लगाना चाहिए। ध्यान रखें कि मस्कारा की डबल कोट जरूर लगाएं, इससे आंखें सुंदर और बड़ी दिखेंगी। ऊपर जैसे स्टेप्स फॉलो करते हुए डबल कोट लगाएं।
इसे भी पढ़ें :मस्कारा लगाते समय हो गई है गलती, तो इन ट्रिक्स की मदद से करें इन्हें फिक्स
आखिरी स्टेप यह है कि आपको एक साफ स्पूली से अपनी पलकों ब्रश करना है। ऐसा क्यों? इससे आपकी पलकें क्लंप होने से बचेंगी। एक्सेस या एक्सट्रा लगा मस्कारा भी साफ हो जाएगा। आपका फाइनल लुक तैयार है। अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मस्कारा लगाने के ये स्टेप्स जरूर फॉलो करें।
देखा आपने मस्कारा लगाना इतना भी मुश्किल नहीं है, अगर आप सही टेकनीक जानते हैं। इन स्टेप्स को आजमाएं और सुंदर, बड़ी और खूबसूरत आंखें पाएं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ब्यूटी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit : freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।