आई मेकअप तब तक कंप्लीट नहीं माना जाता, जब तक कि मस्कारे को अप्लाई ना किया जाए। आमतौर पर मस्कारा ना सिर्फ आपकी लैशेज को अधिक काला व घना दिखाता है, बल्कि इससे आपकी आंखें भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। हालांकि जब मस्कारा अप्लाई करने की बात आती है तो महिलाएं अधिकतर एक ही तरह से उसे अप्लाई करती हैं, जिसके कारण उन्हें हर बार डिफरेंट लुक क्रिएट करने में परेशानी होती है। वैसे अगर आप चाहें तो मस्कारे को एक नहीं बल्कि कई तरह से अप्लाई कर सकती हैं। आमतौर पर एक ही तरह से मस्कारा अप्लाई करने के कारण कई बार आपको लोअर लैशेज को परफेक्ट लुक नहीं मिलता। लेकिन आज इस लेख में हम आपको मस्कारा अप्लाई करने के एक नहीं, बल्कि चार तरीके बता रहे हैं, जिसके कारण आपको लैशेज को डिफरेंट लुक देने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आप लेख में दिए तरीके से लैशेज पर मस्कारा अप्लाई करती हैं तो इससे भी आप लोअर लैशेज पर भी मस्कारा बेहद स्मूद तरीके से लगा सकती हैं-
वर्टिकल ब्रशिंग
आमतौर पर जब हम मस्कारा लगाती हैं तो अक्सर उसे हॉरिन्जटली ही अप्लाई करती हैं। लेकिन एक बार आप अपनी लैशेज पर मस्कारे को वर्टिकल ब्रश करें। सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन यह मस्कारा अप्लाई करने का एक बेहद ही यूनिक तरीका है। इससे आप अपने लैशेज के अलग-अलग सेक्शन को ब्रश कर सकती हैं। अपने ऊपरी लैश के लिए पूरे ब्रश का प्रयोग करें और अपने निचले लैश के लिए सिर्फ टिप का। वर्टिकल ब्रश बिना किसी क्लंपिंग के आपकी लैशेस को लम्बा दिखाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:रात में आंखों से काजल साफ करके सोएं, जानें ये 8 आसान टिप्स
फैन ब्रश का करें इस्तेमाल

लैशेज पर मस्कारा अप्लाई करते हुए अमूमन हम मस्कारा ब्रश का यूज करती हैं लेकिन फैन ब्रश का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा आईडिया है। वैसे तो फैन ब्रश का इस्तेमाल चीकबोन्स, नाक, जॉलाइन और माथे आदि पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब आप इसे अपनी लैशेज पर इस्तेमाल करती हैं तो इससे यह आपको एक क्लीयर फिनिश लुक देता है। बस आप ब्रिसल्स के सिरों पर कुछ ब्लैक लाइनर लगाएं और अपने लैशेस पर ऊपर की तरफ ब्रश करें।
इसे जरूर पढ़ें:आंखें रहेंगी जवां और नहीं पड़ेंगी झुर्रियां, बस आजमाएं ये 7 आसान Tips
ड्यूल कलरिंग स्टाइल

अगर आप अपने मस्कारे से आईज को एक पॉप लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आपको यह ड्यूल कलरिंग स्टाइल से मस्कारा लगाना चाहिए। इसके लिए आप पहले अपनी आईज पर ब्लैक कलर मस्कारा लगाएं, इसके बाद आप इसे अच्छी तरह सूखने दें। अब आप अपनी लैशेज की टिप्स को हाईलाइट करने के लिए लाइट ब्राउन मस्कारे को लगा सकती हैं। मस्कारा लगाने का यह तरीका आपकी आईज को एक depth देगा और आपकी आंखें बड़ी व खूबसूरत नजर आएंगी।
लोअर लैशेज मस्कारा स्टाइल

आमतौर पर देखने में आता है कि अपर लैशेज पर तो मस्कारा आसानी से लग जाता है, लेकिन लोअर लैशेज पर मस्कारा लगाते समय आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक टिश्यू पेपर लेकर मस्कारा ब्रश से अतिरिक्त प्रॉडक्ट को हटा दें। बस आप ब्रश को अपने निचले लैश की टिप पर धीरे से अप्लाई करें और वैंड को कई बार ब्लिंक करें। इससे लोअर लैश पर मस्कारा लगाना काफी आसान हो जाएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह, के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों