करना चाहती हैं कुछ नया ट्राई तो ग्लॉसी मेकअप लुक है राइट

मेकअप को नया लुक देने के लिए आप ग्लॉस का इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं।

how to do bollywood inspired  glossy makeup

मेकअप करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदती हैं और इंटरनेट की मदद से कई नए तरह के मेकअप लुक की वीडियो को देखकर ट्राई भी करती हैं। रोजाना कई तरह के मेकअप लुक्स ट्रेंड करते ही रहते हैं, जिसे महिलाएं ट्राई करना बेहद पसंद करती हैं। बात अगर लेटेस्ट मेकअप लुक की करें तो आजकल महिलाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस के यूनिक स्टाइल से काफी प्रभावित होती नजर आ रही हैं। ग्लॉसी मेकअप लुक काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसे तरह-तरह से आप अपने लुक में इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आप भी इस दिवाली अपने लुक को एक यूनिक बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से ग्लॉसी मेकअप को ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती है बेहद लाजवाब।

तारा सुतारिया

Tara Sutaria

ग्लॉसी मेकअप देखने में काफी खूबसूरत दिखाई देता है। तारा अक्सर ग्लॉसी मेकअप लुक ट्राई करती हैं। इस लुक में तारा ने बेस मेकअप को ग्लॉसी रखा है। साथ ही लिप्स के लिए पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा मेकअप आप रात के फंक्शन के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। लिप ग्लॉस का कलर आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही चुनें।

इसे भी पढ़ें :ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

अनन्या पांडेय

Ananya Pandey

अगर आप पिंक कलर को पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह से गालों के लिए लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो आई मेकअप करने के लिए भी लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह का मेकअप आप दिन के फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। ऐसा मेकअप आप हर तरह की ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ब्लश का कलर आप अपने स्किन के कलर को ध्यान में रखें ताकि आप सही कलर का चुनाव आसानी से कर पाएं।

इसे भी पढ़ें :फेस्टिव सीजन में साड़ी के साथ ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड, दिखेंगी खूबसूरत

सारा अली खान

Sara ali Khan

सारा ने इस लुक में नो मेकअप लुक को कैरी किया है। देखने में इस तरह का मेकअप काफी सटल और सॉफ्ट नजर आ रहा है। इस तरह का मेकअप आजकल काफी महिलाएं करना पसंद कर रही हैं। बता दें कि इसके लिए आप ब्रोंजर का इस्तेमाल करें और बेस मेकअप करते समय लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप लिक्विड हाइलाइटर की कम से कम 2 बूंदें फाउंडेशन में मिला सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये ग्लॉसी मेकअप के ये लुक्स पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP