फेस्टिव सीजन में साड़ी के साथ ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप फेस्टिव सीजन में अपने लुक में निखार लाना चाहती हैं, तो आप ये लिपस्टिक शेड ट्राई करें। 

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-16, 14:11 IST
lipstick tips

फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही महिलाएं खुद को सबसे अच्‍छा और यूनिक दिखाने के लिए ढेरों मार्केट एक्‍सप्‍लोर करती हैं। साथ ही ऐसे में वह अपने चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए लिप शेड का इस्तेमाल करती हैं। अमूमन लिपस्टिक का हर शेड अपने आप में यूनिक होता है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि फेस्टिव सीजन में सही लिप शेड का चुनाव कर के आप और भी खूबसूरत दिख सकती हैं। तो आज हम बताएंगे कुछ फेस्टिव सीजन के लिए ऐसे लिपस्टिक के कलर जिन्हें लगा कर के आप बेहद सुदंर दिखेंगी।

मजेंटा कलर लिपस्टिक शेड

megenta lipshade in festive season

फेस्टिव सीजन में अगर आप लाइट कलर का आउटफिट पहन रही हैं, तो आपको मजेंट शेड ट्राई करना चाहिए। ये देखने में काफी बोल्ड लुक देता है। महिलाओं के लिए मजेंटा शेड को सबसे बेस्ट माना गया है। वैसे तो यह शेड हर स्किन टोन पर सूट करता है, लेकिन मजेंटा लिपस्टिक सांवली रंग वाली महिलाओं पर बेहद अच्छी लगती है।

ब्लड रेड कलर लिपस्टिक शेड

red colour for ladies in festive season

रेड कलर ऐवरग्रीन होता है। आप इसे किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में काफी परफेक्ट लुक देता है। इस तरह की लिपस्टिक के साथ आप लाइट आई मेकअप करें, ये आपके लिप्स कलर को हाइलाइट करेगा। ऐसे में आपको इस फेस्टिव सीजन में ब्लड रेड लिप शेड जरूर ट्राई करना चाहिए।

न्यूड कलर लिपस्टिक शेड

nude lipshade for ladies

न्यूड कलर देखने में बेहद सोबर दिखाई देता है। फेस्टिव सीजन में न्‍यूड लिपस्टिक आपको नेचुरल लुक दे सकती है। इसके साथ अगर आप हैवी मेकअप करेगी तो ये आपको एक दम परफेक्ट लुक देगी। साथ ही यह कलर की साड़ीके साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

इसे जरूर पढ़ेंः ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक

ब्राउन कलर लिपस्टिक शेड

brown lipshade ko kaise krein use

ब्राउन हर उम्र की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन लिपस्टिक शेड है। आप इसे किसी भी पार्टी, फंक्शन या फेस्टिव सीजन में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिप कलर फेस को क्लासी लुक देने का काम करता है। आप इस लिपस्टिक शेड को एथनिक और वेस्टर्न किसी भी ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं। ब्राउन कलर आजकल हेयर कलरिंग, नेल आर्ट और लिप्‍स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आप इसे लाइटसाड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ेंः अपने मूड के हिसाब से लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स

बेज कलर लिपस्टिक शेड

baze colour for ladies

आजकल बेज लिप्स शेड बहुत ज्यादा चलन में हैं। बेज कलर लिप्‍शेड हर रंग की लड़कियों पर अच्छा लगता है। आप इसे फेस्टिव सीजन में किसी भी तरह की साड़ी के साथ लगा सकती हैं। यह देखने में बेहर एलीगेंट लुक देता है।

उम्मीद है कि आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP