herzindagi
steps bikini shaving

Bikini Shaving Tips: इन आसान ट्रिक्स को अपनाएं और बिकिनी एरिया के बाल हटाएं

बिकिनी एरिया के बाल हटाने के लिए बिकिनी वैक्स करवाया जा सकता है। मगर यह पेनफुल होता है। इसकी जगह बिकिनी शेविंग हो सकती हैं। ये हैं आसान ट्रिक्स।  
Editorial
Updated:- 2021-09-08, 18:55 IST

बिकिनी एरिया को साफ सुथरा रखने के लिए हर महिला को प्यूबिक हेयर्स को रिमूव करना या करवाना पड़ता है। वैसे ब्यूटी पर्लर में बिकिनी वैक्स करवाया जा सकता है। यह बेहद आसान तरीका है। मगर, आसान होने के साथ-साथ यह बहुत ही दर्दनाक तरीका भी है। प्यूबिक हेयर्स को हटाने के लिए जो वैक्सिंग का प्रोसेस है वह बेहद दर्दनाक होता है।

ऐसे में कई महिलाएं या तो उस जगह के बालों को कभी रिमूव ही नहीं करतीं तो कुछ महिलाएं रेजर का सहारा लेती हैं। मगर, आप बिकिनी शेविंग कर रही हैं तो बहुत जरूरी है कि आप इसे सावधानी के साथ करें। चलिए हम आपको बिकिनी शेविंग के आसान तरीके बताते हैं।

bikni wax advice

सही रेजर चुनें

बिकिनी एरिया आपकी बॉडी का सबसे सेंसेटिव ऐरिया होता है। अगर आप बिकिनी एरिया के बाल हटाने के लिए शेविंग का विकल्प चुन रही हैं तो आपको इसके लिए सही रेजर का इस्तेमाल करना चाहिए। जो रेजर पुरुषों के लिए होता है वह अपके प्यूबिक हेयर्स को हटाने के लिए सही नहीं होता। इसलिए आपको ड्रगस्टोर से महिलाओं के लिए बनाए गए खास रेजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:पहली बार बिकिनी वैक्स कराने से पहले जरूर जान लें ये 8 जरूरी बातें

बालों को ट्रिम करें

अगर आपके बिकिनी एरिया में बाल ज्यादा हैं और उनकी लेंथ भी ज्यादा है तो आपको पहले उन्हें कैंची से ट्रिम करना चाहिए। उसके बाद रेजर का यूज करें। आप रेजर से बालों को रिमूव करने के बाद जब दोबारा ग्रोथ आए तब भी आप सिजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बार-बार रेजर का यूज नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इससे बाल हार्ड होते जाते हैं।ये 6 टिप्‍स अपना कर बिकिनी वैक्‍स के दर्द को करें कम

गर्म पानी का इस्तेमाल करें

जब भी आप अपने बिकिनी एरिया के बाल हटाने जा रह हों उससे पहले कुछ देर गरम पानी में उस पार्ट को डुबो कर रखें। इससे वहां के हेयर फॉलिकल्स सॉफ्ट हो जाते हैं और फर्स्ट राउंड में ही शेविंग करना आसान हो जाता है। आपको 5 से 10 मिनट तक गर्म पानी मे प्यूबिक एरिया को डुबो कर रखना चाहिए।

bikni wax advice

क्रीम सोप या वॉश का का यूज करें

प्यूबिक हेयर्स को हटाने के लिए शेविंग क्रीम की जगह आपको क्रीमी सोप या क्रीम बेस्ड बॉडी वॉश का यूज करना चाहिए। इससे वहां की त्वचा की रंगत डल नहीं होती और त्वचा सॉफ्ट बनी रहती हैं। आपको बाजार में प्यूबिक एरिया के बाल हटाने के लिए स्पेशल क्रीम्स और जैल भी मिल जाएंगे।

बालों की दिशा का ध्यान रखें

आपके बाल जिस दिशा में हैं उसी दिशा में उन्हें शेव करें। अगर आप ऐसा नहीं करती तो बालों के खिचने का डर रहता है और फिर वहां दाने और इनफैक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

मॉइस्चराइजिंग

बालों को शेव करने के बाद आपको बिकिनी एरिया की त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए आपको फ्रेगरेंस फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे वहां के ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं और दाने या इनफैशन होने का डर भी खत्म हो जाता है।

bikni shaving tips easy

कॉटन अंडरवेयर

बिकिनी ऐरिया के बाल हटाने के बाद आपको कॉटन फैब्रिक की पैंटी पहननी चाहिए ताकि आपको कोई इरिटेशन न हो। कॉटन फैब्रिक पहनेन से बालों के जल्दी ग्रो होने के चांस भी कम हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:पहली बार बिकिनी वैक्स कराने से पहले जरूर जान लें ये 8 जरूरी बातें

सबसे आखिरी में इस बात का ध्यान रखें कि रेग्यूलर इंटरवल्स में अपने रेजर को चेंज करते रहें। इससे आपके प्यूबिक हेयर्स आसानी से स्मूदली रिमूव होंगे और इनफैक्शन का डर भी नहीं होगा।वैक्सिंग से चाहिए बेस्ट रिजल्ट, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।