अनचाहे बाल महिलाओं की खूबसूरती पर किसी दाग से कम नहीं होते हैं। मगर इन्हें वैक्स की मदद से रिमूव भी किया जा सकता। यह केवल महिलाओं की खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि उनके शरीर की सफाई के लिए भी है जरूरी है।
वैसे तो अमूमन महिलाएं हाथ और पैर की वैक्सिंग ही कराती हैं मगर, अब बिकिनी वैक्स का भी ट्रेंड है। यह वैक्स हाथ और पैर के वैक्स से काफी पेनफुल होता है। कई महिलाएं तो केवल दर्द के डर से बिकिनी वैक्स कराती ही नहीं हैं।
वहीं कुछ महिलाएं बिकिनी वैक्स की जगह बिकिनी शेविंग से काम चला लेती हैं। दोनों ही स्थितियां नुकसानदायक हैं अगर आप वैक्स नहीं कराती तो आपके शरीर की सफाई नहीं होती हैं और अगर आप बिकिनी शेव करती हैं तो यह और भी खतरनाक है क्योंकि इससे आपकी बिकिनी के बाल कड़े हो जाते हैं और आपको चोट लगने का भी डर होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो बिकिनी वैक्स के दर्द को न केवल कम करेंगी बल्कि बिकिनी वैक्स को आसान भी बना देंगी।
इसे जरूर पढ़ें: पहली बार बिकिनी वैक्स कराने से पहले जरूर जान लें ये 8 जरूरी बातें
अगर आप बिकिनी वैक्स कराने जा रही हैं तो आपको वैक्स के कुछ दिन पहले उस स्थान पर अच्छे से स्क्रब करना चाहिए। आपको स्क्रब को वैक्स से पहले 3-4 बार इस्तेमाल करना चाहिए इससे बाल मुलायम हो जाते हैं और वैक्स के दौरान आसानी से निकल जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: वैक्सिंग से चाहिए बेस्ट रिजल्ट, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज
बिकिनी वैक्स आप वैक्स को गरम करके भी करा सकती हैं और स्ट्रिप वैक्स से भी बिकिनी के बालों को रिमूव किया जा सकता है। मगर बेस्ट है कि आप स्ट्रिप वैक्स से बिकिनी की वैक्सिंग कराएं। दरअसल, आप वैक्स को गरम करके यदि वहां के बाल हटवाती हैं तो आपकी त्वचा जल भी सकती है। दरअसल, वहां की त्वचा बहुत ही मुलायम और सेंसिटिव होती हैं।
अगर आपको बिकिनी वैक्स के दौरान बहुत ज्यादा पेन होता है तो आपको वैक्स के दौरान म्यूजिक सुन कर अपने दिमाग को दर्द से भटकाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके मन में जो दर्द होने का डर है वह सबसाइड हो जाएगा।
जब भी आप बिकिनी वैक्स कराएं और आपको ज्यादा परेशानी हो रही हो तो आपको कोल्ड कम्प्रेसर का यूज करना चाहिए। वैक्स के बाद त्वचा में जलन होती है। ऐसे में यदि आप कपड़े में बर्फ डाल कर उस स्थान की सिकाई करती हैं तो इससे आपको राहत मिलेगी।
बिकिनी वैक्स के तुरंत बाद आपको कॉटन का अंडरवियर पहना चाहिए साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप बिकिनी वैक्स के बाद ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। टाइट कपड़े पहनने से आपको उस स्थान में जलन या दर्द का अनुभव हो सकता है।
अगर आपकी बिकिनी के बालों की लेंथ ज्यादा है तो आपको उन्हें ट्रिम कर लेना चाहिए। जब बाल खिंचते हैं तो काफी तकलीफ होती है मगर जब लंबे बाल खिंचते हैं तो तकलीफ और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आप सीजर से बालों को ट्रिम कर सकती हैं। इससे आपका बिकिनी वैक्स और भी आसान हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:इन आसान ट्रिक्स को अपनाएं और बिकिनी एरिया के बाल हटाएं
आपको एक बार इसके बारे में एक्सपर्ट से भी बात कर लेनी चाहिए क्योंकि बिकिनी एरिया की स्किन काफी सेंसिटिव होती है और ऐसे में वो एरिया एक्सपोज हो सकता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको नॉर्मल वैक्सिंग से भी दाने आ जाते हैं तो बिकिनी वैक्स करवाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit: Yandex
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।