हम जब भी कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं तो सबसे पहले ये सोचते हैं कि क्या पहनें ताकि सबसे सुंदर लगे। उसके बाद बारी आती है मेकअप की अगर ये अच्छा नहीं होगा तो पूरा लुक खराब हो जाएगा। क्रिसमस के दिन हर कोई अपने घर में पार्टी रखता है और अपने खास दोस्तों को बुलाता है। अगर आपको भी पार्टी में बुलाया गया है तो इसके लिए आप अपने मेकअप लुक में कुछ नया क्रिएट करें ताकि आप क्रिसमस पार्टी के लिए रेडी हो सके और सबसे अलग दिख सके। इसके लिए आप यहां बताए गए मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं।
रेड बोल्ड मेकअप लुक
क्रिसमस का मौका है ऐसे में आप बोल्ड रेड मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। ये लुक पार्टी के लिए बेस्ट है। साथ ही आपके आउटफिट के साथ काफी अच्छे से जाएगा। इसके लिए आपको बेस को नॉर्मल रखना है। लेकिन आई मेकअप और लिप्स को बोल्ड कलर से हाईलाइट करना है। इसके लिए आप रेड कलर के अलग-अलग ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके से आपका लुक रेडी हो जाएगा।
ग्लैम मेकअप लुक
अगर आपको ग्लैमरस लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप ग्लॉसी टच के साथ मेकअप लुक कर (परफेक्ट मेकअप टिप्स) सकती हैं। इसमें आपको बेस को थोड़ा सा ग्लॉसी रखना होगा और जो भी आप इस्तेमाल करें उसमें थोड़ा सा ब्राउन कलर को एड करना पड़ेगा। इस तरीके के लुक आजकल काफी ट्रेंड में हैं और अच्छे भी लगते हैं। आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं। लिप्स को थोड़ा बोल्ड रखें ताकि पार्टी में आप अच्छे से हाईलाइट हो सके।
इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: इन टिप्स की मदद से आप मेकअप को बना सकती हैं परफेक्ट,जानें तरीके
मोनोक्रोमैटिक मेकअप
आप चाहे तो पार्टी में अलग तरीका का आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। जिसमें आपकी ड्रेस से मैचिंग कलर को (मेकअप फ्रेश दिखाने के टिप्स) आईशैडो की तरह लगाया जाएगा। इससे आपकी आंखें और ज्यादा सुंदर लगेंगी। इस लुक को मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक कहते हैं। इसमें आंखों के अलावा और किसी चीज को हाई लाइट नहीं किया जाता है। इस तरीका का लुक भी पार्टी में काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
क्रिसमस पार्टी में ट्राई करें ये मेकअप लुक इनमें आप और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों