मेकअप करना तो हम सभी पसंद करते हैं और फेस्टिव सीजन की बात करें तो अक्सर इन दिनों में हम नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। अब यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हम इन दिनों हैवी मेकअप ही करें, बल्कि हम केवल लिपस्टिक को लगाना ही पसंद कर सकते हैं।
कई बार जल्दबाजी में तैयार होते समय हम अपने लिए सही लिप कलर नहीं चुन पाते हैं और इसी के कारण अपने लुक को बिगाड़ लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जिन्हें आप खास इस फेस्टिव सीजन के लिए कर सकती हैं ट्राई और लगा सकती हैं अपने लुक में चार चांद।
मैरून कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
अगर आप बोल्ड कलर के शेड्स लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से रेड फैमिली शेड में से मैरून कलर को चुन सकती हैं। हालांकि मैरून कलर में भी कई शेड्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप किसी भी कलर को चुनने से पहले अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखें। बाकी यह कलर लगभग हर स्किन टाइप पर खूबसूरत नजर आता है।
इसे भी पढ़ें :होंठों के आकर को बड़ा और पाउटी दिखाने के लिए करें इन लिप शेड्स का चुनाव
ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक
View this post on Instagram
वहीं अगर आप मैट कलर से बोर हो गई हैं और ग्लॉसी लुक की तरफ जाना चाहती हैं तो इस तरह से किसी भी न्यूट्रल कलर की लिपस्टिक लगाकर होंठों पर ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बेस मेकअप पर भी थोड़ा बहुत ध्यान जरूर दें।
ब्राउनिश न्यूड लिपस्टिक
View this post on Instagram
आजकल ब्राउन कलर की लिपस्टिक को काफी पसंद किया जाने लगा है और यह कलर लगभग हर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस कलर पैलेट में आपको न्यूड शेड्स से लेकर डार्क और बोल्ड लुक देने वाले भी ब्राउन कलर आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :बिना मेकअप केवल लिपस्टिक के इन शेड्स को लगाने से मिलेगा आकर्षक लुक, वैनिटी में करें शामिल
ब्लश पिंक लिपस्टिक
View this post on Instagram
यह कलर खासकर फेयर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस लिप कलर को आप हल्का-फुल्का बेस मेकअप करके ही होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपका चेहरा बेहद खिला हुआ नजर आने लगेगा। साथ ही ब्लश के लिए भी आप ब्लश पिंक कलर को ही चुनें।
अगर आपको फेस्टिव सीजन के लिए लिपस्टिक के शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों