मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे। वहीं करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है और इस दिन पत्नियां तैयार होकर अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। तैयार होने के लिए मेकअप लुक का फ्लॉलेस होना बेहद जरूरी होता है।
चेहरे पर किए मेकअप लुक को फ्लॉलेस बनाने के लिए आपको कई स्किन टाइप और स्किन टोन का खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप टिप्स जिनकी सहायता से आप आसानी से अपने करवाचौथ मेकअप लुक को खास बना सकती हैं।
मेकअप से पहले स्किन केयर कैसे करना चाहिए?
View this post on Instagram
- मेकअप बेस को फ्लॉलेस बनाने के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
- स्किन केयर रूटीन के लिए आपको सबसे पहले स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है।
- इसके लिए आप रोजाना दिन में 3 से 4 बार सीटीएम रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
बेस मेकअप को स्मूथ बनाने के लिए क्या करें?
- बेस मेकअप को स्मूथ बनाने से ही मेकअप लुक फ्लॉलेस नजर आने लगता है।
- इसके लिए आप पोर्स को मिनिमाइज करने के लिए पोर प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप मेकअप को मैट रखना चाहती हैं मैट प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के क्या करें?
View this post on Instagram
- मेकअप लुक को फ्लॉलेस बनाने के साथ-साथ लॉन्ग-लास्टिंग बनाना भी बेहद जरूरी होता है।
- इसके लिए आप मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको करवाचौथ के लिए ये मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों