बिना मेकअप केवल लिपस्टिक के इन शेड्स को लगाने से मिलेगा आकर्षक लुक, वैनिटी में करें शामिल

Makeup Tips: लिपस्टिक के शेड को चुनने से पहले आपको अपनी स्किन टोन को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि चुना गया लिप कलर आपके चेहरे कि रोनक को बढ़ाने में मदद करें।

Lipstick Shades For Indian Skin

Lipstick Shades For Indian Skin: रोजाना से लेकर किसी पार्टी में जाने तक के लिए हम मेकअप करना पसंद करते हैं और इसके लिए मार्केट में अनेक वैरायटी के प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन ज्यादातर आज भी रोजाना के लिए केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए कलर्स लिपस्टिक भी खरीदते हैं।

कई बार हम अपने लिए सही शेड के लिप कलर को चुनते समय कंफ्यूज हो जाते हैं और जल्दबाजी में तैयार होते समय जो पहला शेड मिला उसे लगा लेते हैं। ऐसे में कई बार लिपस्टिक का कलर हम पर सूट नहीं करता है और लुक खराब नजर आने लगता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लिपस्टिक के कुछ ऐसे कलर्स जिन्हें आप बिना मेकअप करें लगा सकती हैं और अपने चेहरे की रोनक बढ़ा सकती हैं।

डीप रेड लिप कलर (Deep Red Lip Colour)

Deep Red Lip Colour

अगर आप बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह के डीप रेड कलर को चुन सकती हैं। यह कलर खासकर नाइट लुक में बेहद खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि यह कलर लगभग हर इंडियन स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। इसके अलावा अगर आपके होंठ छोटे हैं तो यह कलर लिप्स को पाउटी बनाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें :होंठों के आकर को बड़ा और पाउटी दिखाने के लिए करें इन लिप शेड्स का चुनाव

जिंजरब्रेड लिप कलर (Gingerbread Lip Colour)

Gingerbread Lip COlour

अगर आप रोजाना से अलग कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो ब्राउन फैमिली के इस कलर यानि जिंजरब्रेड कलर की लिपस्टिक को होंठों पर लगा सकती हैं। यह कलर खासकर मीडियम से लेकर डार्क स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत नजर आता है।

न्यूड पिंक लिप कलर (Nude Pink Lip Colour)

अगर आप सटल और सोबर कलर की लिपस्टिक को लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह का शेड आपके लिए परफेक्ट रहेगा। न्यूड पिंक कलर खासकर फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं लुक को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें :ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

ब्राउनिश पिंक लिप कलर (Brownish Pink Lip Colour)

Brownish Pink Lip Colour

अगर आप कंफ्यूज हैं कि पिंक कलर चुनें या ब्राउन तो आप इस तरह के ब्राउनिश पिंक कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं। यह कलर फेयर तो मीडियम स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत नजर आता है। वहीं आप चाहे तो दो न्यूड कलर्स को मिक्स करके भी इस तरह के शेड को बना सकती हैं और होंठों पर लगा सकती हैं।

अगर आपको लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP