Skin Care: चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Glycerine For Face: आप ग्लिसरीन का इस्तेमा  मॉइश्चराइजर से लेकर टोनर के रूप में कर सकती हैं। चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा हेल्दी रहती है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-22, 14:35 IST
benefits of using glycerine on skin

Benefits Of Using Glycerine: त्वचा पर तरह-तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ प्रोडक्ट स्किन को फायदा पहुंचाते हैं, तो अन्य नुकसान। क्या आपने कभी अपने चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया है? ग्लिसरीन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

ड्राई स्किन से लेकर ऑइली स्किन तक के लिए ग्लिसरीन का उपयोग किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर ग्लिसरीन का किन तरीकों से उपयोग करना चाहिए।

क्या होता है ग्लिसरीन? (How To Use Glycerin On Face At Night)

ग्लिसरीन वेजिटेबल और एनिमल फैट से बनाया जाता है। यह देखने में क्लियर और कलरलेस होता है। ग्लिसरीन से किसी प्रकार की कोई खुशबू नहीं आती है। यह एक तरह का मॉइश्चराइजर है, जिसका इस्तेमाल चेहरे पर किया जाता है।

क्या ग्लिसरीन ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है? (How To Use Glycerin On Skin)

is glycerin good for dry skin

कुछ लोगों की स्किन नेचुरली ड्राई होती है। सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या बड़ जाती है। ऐसे में त्वचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए क्रीम और जेल का इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग कर सकती हैं। ग्लिसरीन नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। चेहरे को साफ करके त्वचा पर ग्लिसरीन लगे आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल रोजाना भी कर सकती है

स्किन बैरियर को डैमेज होने से बचाए (Skin Care Tips)

स्किन को ओवर एक्सफोलिएट करने की वजह से स्क्रीन बैरियर डैमेज हो जाता है। यही नहीं, केमिकल प्रोडक्ट्स और दवाइयां के साइड इफेक्ट्स के कारण भी यह समस्या होने लगती है। स्क्रीन बैरियर डैमेज ना हो इसके लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन और ड्राई स्किन एक्ने ब्रेकआउट, ये सभी समस्याएं भी डैमेज स्किन बैरियर के लक्षण हैं। स्किन बैरियर डैमेज न हो, इसके लिए त्वचा पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इसके उपयोग से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:रूखे हाथों को मॉइश्चराइज करेगी ये ग्लिसरीन क्रीम, जानिए इसे बनाने का तरीका

क्या ग्लिसरीन से त्वचा की रंगत निखरने लगती है? (Uses Of Glycerin)

can we use glycerin for skin whitening

हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा की रंगत निखरे। स्किन व्हाइटनिंग के लिए बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। यहां तक कि ट्रीटमेंट भी किए जाते हैं। क्या आप जानती हैं कि कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट जैसी ग्लिसरीन से भी त्वचा साफ दिखने लगती है। आप स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी ग्लिसरीन को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। रोजाना चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से आपको महीने भर में फर्क दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें:Beauty Tips : ग्लिसरीन को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करने के 5 आसान तरीके

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से पहले करें यह काम

चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि क्या यह प्रोडक्ट आपकी स्किन पर सूट करेगा या नहीं। अगर आपकी स्किन ग्लिसरीन सेंसिटिव होगी, तो त्वचा पर रेडनेस होने लगेगी। कई बार त्वचा पर सूजन आने लगती है। इसके अलावा खुजली की भी समस्या हो सकती है

ग्लिसरीन से कैसे बनाएं फेस सीरम

आप ग्लिसरीन की मदद से घर पर ही आसानी से फेस सीरम बना सकती हैं। फेस सीरम स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर जवां रखने तक का काम करती है। सीरम बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • फेस सीरम बनाने के लिए पांच बूंद ग्लिसरीन में एक नींबू का रस निचोड़ लें।
  • अब इसमें 20 मिलीमीटर गुलाब जल मिलाएं।
  • इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका ग्लिसरीन से बना फेस सीरम।
  • आप इस सीरम का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।
  • चेहरे पर सीरम लगाने के लिए कॉटन स्वैब या उंगलियों का इस्तेमाल करें।
  • इस सीरम को रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें।

स्किन केयर रूटीन में ऐसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

  • आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकती हैं। ग्लिसरीन में दूध मिक्स करके इससे अपना चेहरा साफ कर लें।
  • स्क्रब करने के लिए भी ग्लिसरीन फायदेमंद है। 1 चम्मच चीनी में 2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर इसे चेहरे पर रब करें।
  • स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए आप सिंपल या ग्लिसरीन में विटामिन ई ऑयल मिक्स करके लगा सकती हैं।
  • ग्लिसरीन से टोनर भी बनाया जा सकता है। चेहरे पर टोनर लगाने से मेकअप अच्छे से ब्लेंड हो जाता है। टोनर पोर्स को श्रिंक करने में भी मदद करता है। ग्लिसरीन से टोनर बनाने के लिए इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • हेल्दी स्किन के लिए आप ग्लिसरीन का उपयोग कर सकती हैं, लेकिन मात्रा का ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का उपयोग करने से नुकसान होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP