स्किन व्हाइटनिंग के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

त्वचा में निखार लाने के लिए आप कच्चे दूध से लेकर गुलाब जल तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, स्किन केयर का भी खास ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-08-31, 16:40 IST
natural ingredients for skin whitening

Skin Whitening Tips:निखरी और गोरी त्वचा हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। इसलिए हम सभी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट के बारे में सुना है? इस ट्रीटमेंट में केमिकल से बनी चीजों का इस्तेमाल कर त्वचा की रंगत को निखारा जाता है। यह जरूरी नहीं कि आप भी पार्लर जाकर यह स्किन ट्रीटमेंट करवाएं। नेचुरल चीजों की मदद से भी त्वचा में निखार लाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको स्किन व्हाइटनिंग के लिए कुछ टिप्स देंगे।

फेस स्टीम से हो सकती है स्किन व्हाइटनिंग? (Benefits Of Face Steam)

benefits of face steam

फेस स्टीम करने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पोर्स को अनक्लॉग करने से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए फेस स्टीम करना चाहिए। स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी स्टीम किया जा सकता है। नींबू ब्लीचिंग के रूप में काम करता है, जिससे त्वचा का रंग साफ होने लगता है। साथ ही, अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो लेमन फेशियल स्टीम से यह हल्के हो जाएंगे।

  • एक बड़े बर्तन में पानी डालें।
  • पानी को अच्छे से उबाल लें।
  • अब पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डाल दें।
  • तौलिया से फेस को कवर कर लें और करीब 5-7 मिनट तक भाप लें।
  • हफ्ते में एक बार इस फेशियल स्टीम करने से फायदा होगा।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको चेहरे पर डायरेक्ट नींबू के रस का इस्तेमाल न करें।

बेसन से कैसे निखारे त्वचा? (How To Use Besan On Skin)

how to use besan on skin

सालों से त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। बेसन के उपयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगती है। बेसन का उपयोग फेशियल से लेकर पैक के रूप में किया जा सकता है। स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी बेसन फायदेमंद होता है।

  • स्किन व्हाइटनिंग के लिए टमाटर और बेसन का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर मिक्सी में पीस लें।
  • अब टमाटर के रस में 2 बड़े चम्मच बेसन डालें।
  • बेसन और टमाटर का थिक पेस्ट बनाएं।
  • त्वचा को साफ कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • कुछ देर त्वचा को रब करें, ताकि यह स्किन में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
  • आप रोजाना चेहरे पर इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • महीने भर में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

चेहरे पर दही लगाने से त्वचा की रंगत बेहतर होती है? (How To Use Curd For Skin Whitening)

how to use curd for skin whitening

दही का इस्तेमाल त्वचा और बाल, दोनों पर किया जाता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन व्हाइटनिंग के रूप में काम करता है। दही में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो त्वचा को अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, तो दही के उपयोग से यह हल्के होने लगेंगे। एजिंग-साइंस को कम करने के लिए भी दही फायदेमंद है।

  • दो चम्मच दही में 1 चम्मच शहद डालें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

स्किन केयर टिप्स (How To Make Skin Healthy)

  • स्किन व्हाइटनिंग के लिए बेसिक स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से भी फायदा होगा। त्वचा को क्लींज, टोनिंग और मॉइश्चराइज करने से भी त्वचा का निखार बना रहता है। दिन में दो बार फेस वॉश करें। सोने से पहले भी स्किन को क्लींज करना जरूरी है।
  • अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा चमकदार और गोरी नजर आए, तो इसके लिए आपको फेशियल और क्लीन-अप ट्रीटमेंट लेना चाहिए। ये दोनों स्किन केयर ट्रीटमेंट स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें त्वचा को डीप क्लींज किया जाता है।
  • त्वचा को स्क्रब करना जरूरी होता है। स्कब्रिंग से डेड स्किन रिमूव होती है, जिससे त्वचा साफ नजर आती है। इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा त्वचा को स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करते वक्त ज्यादा दबाव कम रखें, वरना आपकी स्किन छिल सकती है।
  • गोरी त्वचा के लिए सीरम भी फायदेमंद है। फेस सीरम के उपयोग से त्वचा में निखार आने लगता है। यही नहीं, फेस सीरम त्वचा को झुर्रियों से मुक्त रखता है। बाजार में आपको तरह-तरह के सीरम मिल जाएंगे। आपको अपनी स्किन टाइप और प्रॉब्लम के अनुसार फेस सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • स्किन व्हाइटनिंग के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें गुलाब जल, पपीता और शहद जैसी शामिल हैं।
नोट: ये सभी घरेलू नुस्खे सुरक्षित हैं, लेकिन त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि त्वचा पर चीजें कैसे रिएक्ट करेंगी। साथ ही, एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP