herzindagi
karishma kapoor beauty secret

करिश्मा कपूर से आप सीख सकती हैं यह Beauty Lessons

अगर आप करिश्मा कपूर की फैन हैं तो आपको उनसे यह Beauty Lessons जरूर लेने चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2020-06-24, 12:42 IST

नब्बे के दशक की सबसे पापुलर एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। आमतौर पर तीस की उम्र पार करने के बाद ही महिलाओं की स्किन में फर्क नजर आने लगता है। लेकिन करिश्मा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो आज भी उतनी ही यंग और ब्यूटीफुल नजर आती हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। अमूमन लोग मानते हैं कि एक्ट्रेसेस की खूबसूरती का राज मेकअप में छिपा होता है। चूंकि वह हैवी मेकअप करती हैं तभी उनका लुक इतना अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप करिश्मा कपूर को नो मेकअप लुक में देखेंगी, वह तब भी उतनी ही ग्लोइंग नजर आती हैं। अब आप यह सोच रही होंगी कि 45 की उम्र पार करने के बाद भी करिश्मा इतनी ब्यूटीफुल कैसे नजर आती हैं। दरअसल, करिश्मा अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं। तो चलिए आज हम आपको बर्थडे गर्ल करिश्मा कपूर के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आपको भी जरूर फॉलो करना चाहिए-

मेकअप फ्री स्किन

beauty tips of karishma kapoor inside

यह सच है कि मेकअप आपकी नेचुरल ब्यूटी को निखारने का काम करता है। खासतौर से, बॉलीवुड में तो अधिक एक्ट्रेस कई तरह के मेकअप लुक में ही नजर आती हैं। लेकिन अगर आप करिश्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखेंगी तो आपको पता चलेगा कि करिश्मा अधिकतर बिना मेकअप के रहना पसंद करती हैं। जब जरूरी नहीं होता, तब वह मेकअप को अवॉयड करती हैं या फिर बेहद बेसिक मेकअप करती हैं। दरअसल, मेकअप एक ओर जहां आपको खूबसूरत दिखाता है, वहीं दूसरी ओर यह आपकी स्किन पर असर भी डालता है। ऐसे में स्किन को खुद को हील करने और  सांस लेने का मौका देना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप कुछ देर तक स्किन को बिना मेकअप के भी रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मेकअप टिप्स- करिश्मा कपूर का चेहरा क्यों करता है ज्यादा शाइन

स्किन को करें पैम्पर

actress karishma kapoor beauty inside

स्किन की अतिरिक्त केयर करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि उसे पैम्पर किया जाए। इसके लिए आप करिश्मा और करीना की तरह कई तरह के होममेड फेस पैक्स का सहारा ले सकती हैं। इस तस्वीर को देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि करिश्मा अपनी स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के लिए होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल करती हैं।

 

हेल्दी ईटिंग हैबिट्स

karishma kapoor beauty ideas inside

हमारे खानपान का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं पड़ता, बल्कि इससे हमारी स्किन भी प्रभावित होती है। चूंकि करिश्मा कपूर एक पंजाबी फैमिली से आती हैं, इसलिए उन्हें खाने-पीने का काफी शौक है। लेकिन फिर भी वह हेल्दी ईटिंग पर अधिक जोर देती हैं। करिश्मा की खासियत यह है कि वह टेस्ट को हेल्थ के साथ combine करके फूड खाती हैं। मसलन, सुबह के नाश्ते में करिश्मा अक्सर इडली और सांभर लेना पसंद करती हैं। ऐसा नाश्ता किसी को भी पसंद आएगा, वहीं दूसरी ओर यह काफी हेल्दी भी होता है। इसलिए ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी ईटिंग हैबिट्स का होना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: हर स्टाइल में खूबसूरत नजर आती हैं करिश्मा कपूर, देखें तस्वीरें

 


करें योगाभ्यास

karishma kapoor beaauty tips inside

करिश्मा कपूर चालीस की उम्र पार करने के बाद भी बेहद फिट नजर आती हैं और इसका एक कारण है कि वह अपनी फिटनेस पर काफी फोकस करती हैं। अमूमन करिश्मा योगाभ्यास करना काफी पसंद करती हैं। यह उनके शरीर को सिर्फ बाहरी ही नहीं, आंतरिक तौर पर भी फिट करता है। साथ ही उन्हें हैप्पी रखने में मदद करता है, जिससे उनके चेहरे पर खुद-ब-खुद एक ग्लो नजर आता है। हालांकि करिश्मा योग के अलावा अन्य भी कई तरह की एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@therealkarismakapoor, Insta)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।