होममेड हेयर मास्क बनाते समय अक्सर लोग कर बैठते हैं ये तीन गलतियां

बालों की केयर करने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, जब आप हेयर मास्क बना रहे हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए।
avoid these homemade hair mask making

यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के हेयर मास्क आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी हेयर मास्क बनाकर तैयार कर सकती हैं। होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करना अधिक बेहतर भी माना जाता है, क्योंकि ये पॉकेट फ्रेंडली होते हैं और इन्हें आप आसानी से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते समय आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको होममेड हेयर मास्क बनाते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं-

गंदे बालों पर इस्तेमाल करना

Homemade hair mask mistakes,

हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन गंदे बालों पर इसे इस्तेमाल करने से बालों को किसी तरह का फायदा नहीं होता है। दरअसल, गंदगी, तेल और प्रोडक्ट बिल्डअप पोषक तत्वों को बालों के शाफ्ट में घुसने से रोक सकता है, जिससे मास्क की प्रभावशीलता कम हो जाती है। इसलिए, सबसे पहले आप अपने बालों को क्लीन करें और फिर उसके बाद नम बालों पर हेयर मास्क लगाएं। अंत में, आप अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं।

इसे ही पढ़ें:पके हुए चावल से पाएं कोरियन ग्लास स्किन, चमक देख सब पूछेंगे खूबसूरती का राज!

गलत इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करना

यूं तो हेयर मास्क का इस्तेमाल करते समय नेचुरल इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिर भी अगर हेयर टाइप व उसकी जरूरतों का ध्यान रखकर इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इससे आपके बालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मसलन, पतले व फाइन हेयर के लिए नारियल तेल जैसे हैवी ऑयल का उपयोग करने से वे भारी हो सकते हैं और चिपचिपे दिख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, सूखे व मोटे बालों पर मॉइश्चराइज़िंग इंग्रीडिएंट का उपयोग न करने से वे रूखे और बेजान लग सकते हैं।

इसे ही पढ़ें:सुबह उठते ही चेहरे को रोजाना धोना क्यों जरूरी होता है?

इंग्रीडिएंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना

Common hair mask errors

बालों के लिए होममेड हेयर मास्क फायदेमंद साबित होता है, लेकिन अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, बहुत ज़्यादा हेयर मास्क लगाने से बालों में गंदगी जमा हो सकती है और उन्हें धोना मुश्किल हो सकता है। इससे आपके बाल चिपचिपे और बेजान हो सकते हैं। साथ ही साथ, इससे स्कैल्प में जलन और रूसी हो सकती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP