herzindagi
hair straightener safely using tips for long life

हेयर स्ट्रेटनर यूज करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलती? जानें सही तरीका, नहीं तो कुछ ही महीनों में हो जाएगा खराब

हेयर स्ट्रेटनर ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल लोग कभी-कभी करते हैं। हालांकि, अगर आप इसका सही से यूज नहीं करेंगी, तो यह 4-5 बार में ही खराब हो सकता है। इसलिए, यूज करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 18:18 IST

हेयर स्ट्रेटनर, आजकल महिलाओं की पहली पसंद होता जा रहा है। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस जाना हो या किसी शादी-पार्टी में, लोग बालों को अच्छा लुक देने के लिए इसका यूज करते हैं। केवल बालों को स्ट्रेट करने से ही आपका पूरा लुक बदल जाता है, इसके लिए आपको पार्लर जाकर खर्चा करने की भी जरूरत नहीं होती। हालांकि, अगर आप खुद घर पर ही हेयर स्ट्रेटनर यूज कर रही हैं, तो आपको इसका सही यूज आना चाहिए। थोड़ी सी भी गलती स्ट्रेटनर को खराब कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हेयर स्ट्रेटनर को सही तरीके से यूज करने के टिप्स बताएंगे। अगर आप इन्हें फॉलो करती हैं, तो यह सालों तक खराब नहीं होगा।

हेयर स्ट्रेटनर यूज करते समय न करें ये गलती

सही से वायर न मोड़ना- अक्सर लोग हेयर स्ट्रेटनर को रखते हुए, सही से वायर मोड़ते नहीं। यह हर रोज यूज नहीं होती, इसलिए कई महीनों तक ऐसे ही वायर गलत तरीके से मुड़ी होती है, जिससे अंदर दिक्कत आ सकती है और यह चलना बंद हो सकता है।

hair straightener safely using tips for long lifeS

इसे भी पढ़ें- Electric Hair Dryer इस्तेमाल करने में कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? जानें सही तरीका, नहीं तो कुछ ही महीनों में हो जाएगा खराब

हेयर स्ट्रेटनर को एक्सटेंशन बोर्ड में यूज करना

इस तरह से हेयर स्ट्रेटनर को यूज करना खतरनाक हो सकता है। एक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कई प्लग यूज कर रहे हैं और उसके साथ आप हेयर स्ट्रेटनर भी यूज कर रहे हैं, तो लोड बढ़ सकता है। एक्सटेंशन बोर्ड इतनी बिजली एक साथ सह नहीं पाता और शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है। इतना नहीं, बाल भी जल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल

हेयर स्ट्रेटनर को गर्म ही बंद कर देना

कई लोग हेयर स्ट्रेटनर को ठंडा किए बिना ही बंद कर देते हैं। ऐसे में इसकी वायर बंद रहने की वजह से चल सकती है। इसके अलावा अगर आप ठंडा किए बिना ही इसे बंद कर देंगी, तो यह खराब भी हो सकता है।

hair straightener safely using tips for long lifeASD

स्ट्रेटनर गर्म होने के बाद भी बंद न करना

कई लोग जल्दबाजी में बालों को स्ट्रेट करने के चक्कर में इसे स्विच बंद नहीं करते। ऐसे में अगर आप घंटों तक इसे चलने देंगे और गर्म होने देंगे, तो यह खराब हो सकता है। इसको यूज करने के दौरान आपको थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बंद करते रहना चाहिए। इससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।