
सर्दियों में बूट्स पहनने का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। लोग महंगे से महंगे बूट्स खरीदते हैं, लेकिन सवाल यह है कि यह बूट्स कितने दिन चलेंगे। इसकी सही से सफाई नहीं करेंगी, तो यह और जल्दी खराब हो सकते हैं, कई लोगों को इसे धोने का सही तरीका नहीं पता होता, यही कारण है कि बूट्स की ऊपरी परत खराब होने लगती है। अक्सर लोग हजारों रुपये खर्च कर बूट्स तो खरीद लेते हैं, लेकिन उनकी सफाई को लेकर लापरवाही बरतते हैं। कई लोगों को बूट्स को धोने का भी सही तरीका नहीं पता। अगर आप भी बूट्स पहनती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बूट्स साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
अगर आप रोज बूट्स को साफ करते समय, बहुत ज्यादा गीले कपड़ों का यूज करेंगे, तो यह कुछ ही महीनों में खराब हो जाएगा। लेदर वाले बूट्स के साथ इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। कई लोग महंगे बूट्स को पानी में डुबोकर धोते हैं, तो लेदर या फैब्रिक बार-बार भीगने से खराब हो सकता है।
कई लोग जूतों को रगड़ने का सही तरीका नहीं जानते। कठोर ब्रश से रगड़ने पर बूट्स की ऊपरी परत खराब हो जाती है। बूड्स की मिट्टी आप कपड़े से साफ करेंगे, तो भी साफ हो जाएगी, ऐसे में आपको हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। इससे बूट्स पर स्क्रैच आ जाते हैं, जो कभी ठीक नहीं होते। इससे बूट्स पुराने और खराब दिखने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Boots Designs For Women: वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये बूट्स, देखें डिजाइंस

गलती से भी कभी भी साबुन या डिटर्जेंट की मदद से बूट्स को साफ न करें। बार-बार ऐसा करती हैं, तो इसकी चमक खराब हो जाएगी। नॉर्मल साबुन या डिटर्जेंट में मौजूद केमिकल लेदर की नैचुरल ऑयलिंग को खत्म कर देते हैं। लेदर की जूतों का ख्याल रखना है, तो कभी भी साबुन या डिटर्जेंट से सफाई न करें।
बूट्स को कभी भी धूप में न खुखाएं। अगर अंदर से भीगे हुए हैं, तो आप बूट्स को उल्टा करके सुखाएं। ज्यादा गर्मी के कारण लेदर सिकुड़ जाता है और कुछ समय बाद उसमें दरारें दिखने लगती हैं, जिससे बूट्स पहनने लायक नहीं रहते।

बूट्स को अगर आप रोज नहीं पहन रही हैं, तो इसे सही तरीके से स्टोर करें। साफ करने के बाद बूट्स को पॉलिथीन में बंद करने से हवा नहीं लगती। इससे बूट्स खराब नहीं होते। अगर इसपर रोज मिट्टी चढ़ती रहेगी, तो लेदर खराब और कमजोर हो जाएगी। बूट्स में फंगस लगने का खतरा ज्यादा रहता है, साथ ही बदबू भी आने लगती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।