जापानी महिलाओं की गिनती खूबसूरत और फिट महिलाओं में की जाती है। जापान में लोगों की औसत उम्र बाकी दुनिया के मुकाबले थोड़ी ज्यादा ही होती है! दुनिया के पांच सबसे ज्यादा बूढ़े लोगों में से तीन अभी भी जापान में हैं जिनकी उम्र 113 साल से ऊपर है। इसमें सबसे बूढ़े हैं Kane Tanaka जो 116 साल के हैं। अब सवाल ये उठता है कि जापान में लोग इतने खूबसूरत और फिट कैसे रह लेते हैं? जापानी महिलाओं की स्किन भी काफी खूबसूरत लगती है, लेकिन इसके पीछे राज़ क्या है?
जापानी महिलाओं की खूबसूरती का राज़ उनकी लाइफस्टाइल में छुपा हुआ है। ये यकीनन फायदेमंद है और उनकी लाइफस्टाइल से कुछ टिप्स आप भी ले सकती हैं। ये न सिर्फ खूबसूरती बल्कि फिटनेस के लिए भी जरूरी है।
1. ग्रीन टी का सेवन करना-
जापान में चाय बहुत आम है, लेकिन वहां दूध वाली चाय नहीं बल्कि ग्रीन टी पीने का चलन है। वहां माचा टी (Matcha tea) बहुत लोकप्रिय है। ये इतनी लोकप्रिय है कि वहां इससे जुड़े कई व्यंजन यहां तक कि माचा फ्लेवर आइसक्रीम भी आती है। क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए इतनी फायदेमंद होती है इसलिए आप कह सकते हैं कि जापानी महिलाओं की सुंदरता और फिटनेस का ये राज़ है।
ग्रीन टी के फायदे जानने हैं तो इसे जरूर पढ़ें- हेल्थ बेनिफिट्स ही नहीं खूबसूरती पाने में भी ग्रीन टी का जवाब नहीं
2. खमीर युक्त खाना खाने की आदत
जापान में सब्जियों से लेकर कई व्यंजनों तक में खमीर उठाया जाता है। जैसे कंबूचा वहां की लोकप्रिय डिश है। इसी के साथ मीसो, तेम्पेह, किमची आदि बहुत लोकप्रिय हैं। इन सभी में खमीर युक्त सब्जियों का इस्तेमाल होता है। खमीर युक्त खाने में प्राकृतिक बैक्टीरिया शक्कर और स्टार्च को खत्म कर देता है और सभी प्रोटीन खाने में मौजूद रहते हैं। खमीर युक्त भोजन के फायदे बहुत हैं। इसे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
3. खाना खाने का तरीका-
- थोड़ा-थोड़ा खाओ
- चलते हुए न खाओ
- सी-फूड की संख्या ज्यादा रखो
- मसालेदार न खाओ
- खाना बनाते समय ध्यान रखो
ये सब कुछ जापान में फॉलो किया जाता है। वहां सी-फूड काफी खाया जाता है। इसके अलावा, चलते-चलते खाना वहां के लोग गलत समझते हैं। खाना बनाते समय ज्यादातर उबला हुआ खाना या pho (हिंदी में 'फा' बोला जाता है) सूप पीते हैं। ज्यादातर खाना उबला हुआ होता है जिसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है। सूशी भी पकाई हुई नहीं होती और चावल के साथ या सी-वीड के साथ खाई जाती है। इसी के साथ, वहां कम खाना खाने का रिवाज है। जापान में खाना प्लेट में कम मात्रा में परोसा जाता है। जापान में खाना खाते समय चॉपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है इससे दिमाग ऐसे ट्रेन हो जाता है कि कम मात्रा में खाना है।
4. चलना बहुत जरूरी है-
एक कहावत है, 'सबसे बढ़िया 11 नंबर की गाड़ी'. यानी स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है चलना। ये पूरे शरीर के लिए जरूरी है। जापान में लोग हाइकिंग के लिए बहुत जाते हैं। इसी के साथ, वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यानी अपने घर से दूर चलना पड़ेगा या फिर साइकिल से जाना होगा मेट्रो या बस स्टेशन तक। जापान में यही होता है। लोग रोज़ाना कई किलोमीटर चल जाते हैं। ये उनके फिट रहने का राज़ है।
इसे जरूर पढ़ें- Japanese weight Loss Therapy : ये 5 आसान स्टेप अपनाएं और वजन घटाएं
5. मार्शियल आर्ट्स-
जापान में एक और बात जो लोग फॉलो करते हैं वो है मार्शियल आर्ट्स। यहां रोज़ पुरुष और महिलाएं किसी न किसी तरह का स्पोर्ट्स या ताइक्वांडो और कराटे जैसे मार्शियल आर्ट्स भी करते हैं। इससे उनकी फिटनेस भी बढ़ती है और शरीर में स्फूर्ति भी रहती है। साथ ही, उनकी मांसपेशियों में लचीलापन भी रहता है। खिलाड़ियों के लंबे समय तक जवान दिखने का ये एक कारण रहता है।
6. हॉट स्प्रिंग बाथ
हॉट स्प्रिंग बाथ जापान में बहुत आम हैं और ये सौंदर्य को बढ़ाने का तरीका माने जाते हैं। इन्हें जापान में ऑनसेन (onsen) कहा जाता है। जापान में ज्वालामुखी एक्टिव है और ऐसे में प्राकृतिक स्प्रिंग बहुत सारे हैं। ये स्किन के लिए काफी लाभदायक होते हैं क्योंकि इनमें प्राकृतिक मिनरल होते हैं। इसी के साथ, ये रिलैक्स करने के लिए भी जरूरी हैं।
जापान में महीने में दो या तीन बार लोग इस तरह से स्प्रिंग बाथ का आनंद उठाते हैं और ये यकीनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों