अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ने के लिए सभी महिलाएं महंगे कॉस्मैटिक्स का प्रयोग करती हैं। कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खों को भी प्राथमिकता देती हैं। मगर, चेहरे की खूबसूरती तब तक नहीं बढ़ सकती जब तक आप अपने आंखों की सुदंरता पर ध्यान नहीं देतीं। कई महिलाओं को आंखों के आस-पास त्वचा में ड्राएनेस की प्रॉब्लम होती है। यह रूखापन कई कारणों से आ जाता है। मौसम के बदलाव, प्रदूषण, कंप्यूटर स्क्रीन के आगे दिनभर बैठना, एजिंग आदि सभी इसके मुख्य कारण हैं। मगर, आप यदि अपने आंखों की खूबसूरती पर भी ध्यान दें तो शायद आप इस परेशानी से निजात पा लें।
वैसे तो बहुत सारी अंडर आईक्रीम आपको बाजार में मिल जाएंगी। महंगे होने के साथ ही यह क्रीमें ज्यादा असरदार भी नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपकी आंखों के आस-पास की रूखी त्वचा को न केवल ठीक करेंगे बल्कि आंखों को खूबसूरत भी दिखाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल और आंखों के नीचे की झुर्रियों से हैं परेशान?
एलोवेरा जैल त्वचा में कॉलेजन को बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह आंखों के आस-पास झुर्रियां नहीं पड़ने देता है। आप इससे आखों के आस-पास की त्वचा में हो रही ड्राएनेस को भी खत्म कर सकते हैं। आंखों और उसके पास की Skin को जवां बनाए रखने के लिए ये 7 Tips करेंगे मदद
इसके लिए आपको अपनी आंखों के आस-पास एलोवेरा जैल से सुबह-शाम मसाज करनी चाहिए। आप इसे ओवरनाइट आंखों के आस-पास त्वचा पर लगा कर आप सो भी सकती हैं। वहीं सुबह आप आंखों को ठंडे पानी से वॉश कर लें। यदि आप ऐसा रोज करेंगी तो आंखों के आस-पास की त्वचा में ड्राएनेस खत्म हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 तरीकों से अपनी आंखों को ऐश्वर्या राय की तरह रखें हेल्दी और खूबसूरत
त्वचा ड्राए है तो बादाम का तेल उसका रामबाण इलाज है। इतना ही नहीं यह त्वचा में कसाव लाता है और ढीलेपन को खत्म करता है। आप आंखों के आस-पास की त्वचा की ड्राएनेस को खत्म करने के लिए बादाम के तेल की 2 बूंदे लें और अच्छी तरह से उसकी मसाज करें। आप चाहें तो ओवर नाइट इसे लगा कर सो सकती हैं। ऐसा आप रोज करने आपको असर नजर आने लगेगा। ये 4 गलत आदतें आंखों को पहुंचा सकती हैं नुकसान
विटामिन ई युक्त तेल न हो तो आप बाजार से इसके कैप्सूल ले आएं। एक कैप्सूल को नारियल के तेल में मिलाएं और आंखों के आस-पास मसाज करते हुए लगाएं। यह त्वचा में बनने वाले कॉलेजन को बूस्ट करता है और यह एंटी-एजिंग भी होता है। रोजाना 10 मिनट करेंगी ये 4 योग तो बुढ़ापे तक नहीं लगेगा चश्मा
यदि आपके डार्क सर्किल्स है तो वह भी इसके इस्तेमाल से गायब हो जाएंगे। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग और यूथफुल बनाता है। आप इसे भी रातभर आंखों के आस-पास लगा कर सो सकती हैं।
आंखों के आस-पास की त्वचा डीहाइड्रेशन की वजह से भी ड्राए होती है। इसके लिए आपको दिनभर में 8 ग्लास पानी तो पीना ही चाहिए साथ ही आपको आंखों के आस-पास की त्वचा पर पेट्रोलियम जैली से मसाज करनी चाहिए। आप रोज रात में सोने से पहले आंखों के आस-पास की त्वचा पर पेट्रोलियम जैली से मसाज करें। रात भर उसे लगा रहने दें और सुबह उठ कर उसे गुनगुने पानी से वॉश कर लें। ऐसा आप रोज करेंगी तो आपको फायदा होगा।
त्वचा को रिफ्रेश करने और डेड स्किन को रिमूव करने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प ग्रीन टी होता है। आप जब ग्रीन टी बैग्स को यूज कर लें तो उसे फेंके नहीं। बल्कि आप उसे फ्रीजर में रख कर ठंडा कर लें और फिर उन्हें ओंखों के आस-पास लगाएं। इससे त्वचा की ड्राएनेस तो खत्म हो ही जाएगी साथ ही डार्क सर्किल्स भी गायब हो जाएंगे। आप ऐसा रोज 15 से 20 मिनट करें। आपको बहुत फायदा होगा।
यदि आपकी आंखों की त्वचा भी ड्राए है तो आप इन घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं। यदि आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है तो पहले आप चिकित्सक से सलाह लें और फिर इन नुस्खों को यूज करें। हालाकि, इनमें से कोई भी चीज त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। ध्यान रखें कि यह सभी सामग्रियां आपको आंखों के बाहर त्वचा पर लगानी है और इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि यह आपके आंखों के अंदर न जाए। 5 मिनट में पफी आइज से मिल जाएगा छुटकारा, देखें वीडियो
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।