
पिग्मेंटेशन आजकल हर किसी को हो जाती है। इसका कारण होता है बदलता लाइफस्टाइल और प्रदूषण, जिसकी वजह से हमारी त्वचा बहुत ज्यादा डल लगने लगती है। चेहरे पर अलग से दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। ऐसे में हम अक्सर महंगे ट्रीटमेंट कराने के बारे में सोचते है, ताकि त्वचा साफ-सुथरी नजर आए। इसके लिए आप 2 असरदार घरेलू उपायों को ट्राई कर सकती हैं, जिसकी जानकारी ब्यूटिशियन रजनी निगम ने शेयर की है। आपको बता दें कि उन्होंने काया एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें काम करते हुए 6 साल हो गए हैं। आइए बताते हैं 2 असरदार उपाय।
आपके चेहरे पर दाग-धब्बे ज्यादा नजर आ रहे हैं, तो इन्हें कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को शांत करता है और दाग-धब्बों को कम करता है। इसका इस्तेमाल आप सुबह और रात के समय कर सकती हैं।

आलू में एंजाइम्स होते हैं जो स्किन लाइटनिंग में मदद करते हैं। इसलिए इसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर निखार नजर आएगा।

इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके आप चेहरे की पिग्मेंटेशन को कम कर सकती हैं। साथ ही महंगी क्रीम को लगाने से बच सकती हैं। बस इन चीजों को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें और एक्सपर्ट राय जरूर लें। इससे आपके द्वारा की गई चीजों के इस्तेमाल से स्किन खराब नहीं होगी। साथ ही केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आप बच पाएंगी। आपको इसके बाद महंगे ट्रीटमेंट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी स्किन नेचुरल ग्लो करेगी।
यह भी पढ़ें- Lips Pigmentation: तेज धूप से काले पड़ गए हैं होंठ ? इस Pink लिप बाम से वापस आ जाएगा गुलाबीपन
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।