
जब बरसात का मौसम आता है तो हम सभी को काफी अच्छा लगता है। इस मौसम में बारिश की बूंदे ठंडक का अहसास करवाती हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि इस मौसम में लंबे समय तक अत्यधिक नमी के संपर्क में रहने से हमारी स्किन में खुजली से लेकर रूखेपन की शिकायत हो सकती है। यह एक ऐसा मौसम होता है, जब ब्रेकआउट्स से लेकर हाइपरपिग्मेंटेशन तक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
यही वजह है कि मानसून में आपको अपनी स्किन की अतिरिक्त केयर करने की जरूरत होती है। इस मौसम में आप तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन अगर आप हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से जूझ रही हैं तो आपको कुछ होममेड स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये स्क्रब ना केवल स्किन पर जेंटल होते हैं, बल्कि डेड स्किन सेल्स को रिमूव करके आपकी स्किन की रंगत निखारने में मदद करते हैं। इनसे आपको हेल्दी स्किन मिलती है और पिग्मेंटेशन की समस्या दूर होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही होममेड स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जो मानसून में पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करेंगे-

मानसून में आप ओटमील, दही और हल्दी के कॉम्बिनेशन से स्क्रब बना सकते हैं। जहां ओटमील एक जेंटल एक्सफोलिएंट के रूप में डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। वहीं, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पिगमेंटेशन को हल्का करने और त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण डार्क स्पॉट को कम करने और त्वचा की रंगत को एक समान करने में मदद करते हैं।
बादाम में मौजूद विटामिन ई काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। वहीं, दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करने और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में चेहरे पर होने वाली इन समस्याओं के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
मानसून में पपीता और शहद का स्क्रब स्किन के लिए वरदान की तरह काम करता है। दरअसल, पपीते में पपैन जैसे एंजाइम होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, शहद स्किन को नमी देने और आराम देने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्किन का इस तरह रखें खास ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।